लाइव टीवी

मुंबई के सबसे महंगे होटल में खाना खाने पहुंचे सनी हिंदुस्तानी, बिग बॉस-13 के इस कंटेस्टेंट ने दी पार्टी

Updated Feb 27, 2020 | 08:51 IST

Sunny Hindustani Bigg Boss 13 Contestant Party In Hotel Taj: सनी हिंदुस्तानी बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट के साथ पार्टी करते नजर आए। इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को इंडियन आइडल-11 के विनर सनी अपना बड़ा भाई मानते हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इंडियन आइडल-11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी।
मुख्य बातें
  • सनी हिंदुस्तानी के इंडियन आइडल-11 विनर बनने का सफर काफी मुश्किल भरा रहा।
  • भटिंडा में जूते पॉलिस करने का काम कर अपनी जीविका चलाने वाले सनी हिंदुस्तानी आज स्टार बन चुके हैं।
  • सनी हिंदुस्तानी की मां गुब्बारे बेचने का काम करती और इसी तरह मां-बेटे पैसे कमाते थे।

मेहनत के आगे किस्मत की इतनी औकात कहां कि वो आपके सपने पूरे ना होने दे... यही कहता है सनी हिंदुस्तानी के इंडियन आइडल-11 विनर बनने का सफर। भटिंडा में जूते पॉलिस करने का काम कर अपनी जीविका चलाने वाले सनी हिंदुस्तानी आज स्टार बन चुके हैं। इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी की मां गुब्बारे बेचने का काम करती है और इसी तरह मां-बेटे पैसे कमाकर अपना पेट भरते थे। सनी हिंदुस्तानी ने ऐसे दिन भी देखे जब कई बार उन्हें पैसे ना होने की वजह से भूखा सोना पड़ा लेकिन अब उन्होंने मेहनत के दम पर अपनी किस्मत बदल ली है। 
इंडियन आइडल का विनर बनने के बाद सनी हिंदुस्तानी घर-घर पॉपुलर हो चुके हैं। हाल ही में सनी हिंदुस्तानी बिग बॉस-13 के एक कंटेस्टेंट के साथ नजर आए। इस बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट को सनी अपना बड़ा भाई मानते हैं। सनी से करीबी रिश्ता होने की वजह से हाल ही में इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने उन्हें एक सरप्राइज भी दिया। जिसकी खुशी खुद सनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। 


दरअसल इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी जिसे अपना बड़ा भाई मानते हैं वो कोई और नहीं बिग बॉस-13 फेम सिद्धार्थ डे हैं। क्रिएटिव राइटर सिद्धार्थ डे छोटे भाई सनी हिंदुस्तानी की जीत के बाद उन्हें देर शाम मुंबई के सबसे महंगे होटल ताज में डिनर कराने ले गए। सनी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतने बड़े होटल में डिनर के लिए जाएंगे। ऐसे में जब सनी हिंदुस्तानी को उनकी मां के साथ होटल ताज में डिनर करने का सरप्राइज मिला तो वो बेहद खुश हो गए। 


सनी हिंदुस्तानी ने अपने नए पोस्ट में इस खुशी को जाहर किया है। इंडियन आइडल विनर ने बताया कि बड़े भाई सिद्धार्थ डे उन्हें बिना बताए इतने बड़े होटल ताज में खाना खिलाने लाए। इस बात ये वो बेहद खुश हैं। वहीं सिद्धार्थ डे इस दौरान सनी हिंदुस्तानी के सफर की सराहना करते हुए कहते दिखे कि ये तो अभी सिर्फ उनकी जर्नी की शुरुआत है।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।