लाइव टीवी

सुनें सनी हिंदुस्तानी के 2 बॉलीवुड गाने, इंडियल आइडल-11 विनर का नेहा कक्कड़ से इस वजह से है दिल का रिश्ता

Updated Feb 25, 2020 | 14:34 IST

Sunny Hindustani Indian Idol 11 Winner Close To Neha Kakkar: सनी हिंदुस्तानी की आवाज हर किसी को उनका दीवाना बना रही है। इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी की वैसे म्यूजिक जर्नी एक दरगाह से शुरू हुई थी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी हिंदुस्तानी और नेहा कक्कड़।

सनी हिंदुस्तानी रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 के विनर बन चुके हैं। नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया ने साथ मिलकर इंडियन आइडल सीजन 11 के विनर की घोषणा की थी। सनी की जीत से नेहा कक्कड़ काफी खुश हैं। दरअसल इंडियन आइडल-11 में सनी हिंदुस्तानी, नेहा कक्कड़ के फेरवेट थे। सनी हिंदुस्तानी ने शो जीतने के बाद दिए इंटरव्यू में बताया कि नेहा कक्कड़ मैम से उनका दिल का रिश्ता था। 
इंडियन आइडल-11 के विनर सनी हिंदुस्तानी ने बताया कि नेहा कक्कड़ मैम और उनकी जर्नी काफी मिलती-जुलती है। सनी के मुताबिक जिस तरह से जमीन से उठकर वो स्टार बने हैं ऐसा ही नेहा कक्कड़ का सक्सेसफुल करियर रहा है। बकॉल सनी हिंदुस्तानी, 'नेहा कक्कड़ मैम ने भी उनकी तरह ही फर्श से अर्स का सफर तय किया है। उनको मेरी स्थिति का अहसास था इसलिए जब भी मैं गाना गाता था वो इमोशनल हो जाती थीं। नेहा मैम ने मुझे यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सपोर्ट किया।'


इमरान हाशमी-कंगना रनौत के लिए गा चुके ये 2 गाने 
सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल जीतने के बाद टी-सीरीज की अगली फिल्म में गाने का मौका मिला है। वैसे इससे पहले सनी के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। सनी हिंदुस्तानी ने पहला सॉन्ग इमरान हाशमी की फिल्म द बॉडी के लिए गाया। साथ ही सनी ने दूसरा गाना जुगनू कंगना रनौत की फिल्म पंगा में गया है। इसे सनी ने शंकर महादेवन के साथ गाया है। 


सनी हिंदुस्तानी की जीत से खुश है शुभ मंगल ज्यादा सावधान के एक्टर
सनी हिंदुस्तानी की जीत से ना सिर्फ उनका परिवार, शहर भटिंडा बल्कि उनसे मिलकर गया हर एक सेलेब्स बेहद खुश है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान और बधाई हो जैसी फिल्मों के स्टार गजराज राव ने सोशल मीडिया पर सनी की जीत पर खुशी जाहिर की है। गजराज राव ने लिखा, 'वो जूते पोलिश करता था और मां गुब्बारे बेचती थीं... लेकिन दोनों ने सपने देखना जारी रखा। दो रोज पहले उनका सपना सच हो गया। उनके दर्द और जिंदादिली की कहानी सुन, चाह कर भी हमारे आंसू रुक नहीं पाए। सनी हिंदुस्तानी और उनके जैसे हजारों सन्नियों के जज्बे को हमारा सलाम... शुक्रिया Sony TV, अंजान कलाकारों के लिए ये मंच खड़ा करने के लिए।'


दरगाह से शुरू हुआ सनी हिन्दुस्तानी का सफर
सनी हिंदुस्तानी की आवाज हर किसी को उनका दीवाना बना रही है। लेकिन सनी ने कभी भी गायकी की ट्रेनिंग नहीं ली है। सनी ने सिंगिंग खुद से सीखी है और उनकी आवाज इतनी जबरदस्त है कि लोग नुसरत फतेह अली खान से तुलना करते हैं। सनी हिंदुस्तानी की वैसे म्यूजिक जर्नी एक दरगाह से शुरू हुई थी। सनी यहां पर अपने पिता के साथ गए थे और गाना सुनते-सुनते रो पड़े थे। यहीं से सनी हिंदुस्तानी में सिंगिंग के प्रति लगाव जागा और 8 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार गाना गाया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।