लाइव टीवी

Super Dancer 4: तब्‍बू ने शिल्‍पा संग सुपरहिट गाने 'अरे बाबा रुक' पर जमकर लगाए ठुमके, अदाएं देखे फैंस हुए दीवाने

Updated Oct 04, 2021 | 00:22 IST

Super Dancer 4: डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में तब्‍बू अपने हिट गाने पर डांस करती नजर आएंगी। उन्‍हें शिल्‍पा भी ज्‍वाइन करेंगी। चैनल ने इसका प्रोमो पोस्‍ट किया है।

Loading ...
Actress tabu
मुख्य बातें
  • तब्‍बू डांस रियलिटी शो में गेस्‍ट बनकर आएंगी
  • पिंक साड़ी में तब्‍बू उड़ाएंगी सबके होश
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस का वीडियो

Actress Tabu in Super Dancer 4: डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के आने वाले एपिसोड में मशहूर अदाकारा तब्बू नजर आने वाली हैं। वह शो में अपने सुपरहिट गाने 'अरे बाबा रुक' पर जमकर ठुमके लगाती नजर आएंगी। उनका साथ शो में जज की भूमिका निभा रहीं शिल्पा शेट्टी भी देंगी। दोनों को स्‍टेज पर साथ में थिरकता देख सह जज गीता कपूर भी काफी एक्‍साइटेड नजर आएंगी। वह दोनों की खूब तारीफ करेंगी। अपकमिंग एपिसोड को लेकर चैनल ने एक प्रोमो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तब्‍बू को पिंक कलर की साड़ी में यूं थिरकता देख फैंस का मन मचल उठा। वे अदाकारा के डांस मूव्‍स से अपनी निगाहें हटा ही नहीं पा रहे हैं। उनके इस मस्‍ती भरे पल को शिल्‍पा ने और खास बना दिया। दोनों ने जमकर ठुमके लगाएं। शिल्पा पीले रंग के  लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

बता दें कि तब्बू और शिल्पा ने 1996 की फिल्म हिम्मत में एक साथ काम किया, जिसमें सनी देओल भी थे और इसका निर्देशन सुनील शर्मा ने किया था।  रविवार को सोनी टीवी ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया जिसमें वह शो जज शिल्पा शेट्टी के साथ मैच करती हुई नजर आ रही हैं।1994 की फिल्म विजयपथ के तब्बू के प्रतिष्ठित गीत रुक रुक रुक पर डांस किया। उनके डांस को देख को-जज गीता कपूर ने  उन्हें सो क्यूट' कहा। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो तब्बू भूल भुलैया 2 में नजर आएंगी। इसमें में कार्तिक आर्यन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा तब्बू के पास भीष्म पर्वम पाइपलाइन में हैं। तब्बू को आखिरी बार 2020 की हिंदी फिल्म जवानी जानेमन और बीबीसी सीरीज़ ए सूटेबल बॉय में देखा गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।