लाइव टीवी

क्या इस लड़की पर आया मीका सिंह का दिल? जल्द लेंगे इस कंटेस्टेंट के साथ सात फेरे, मिला बड़ा हिंट

Updated Jul 06, 2022 | 18:32 IST

Swayamvar Mika Di Vohti: हाल ही में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने यह खुलासा कर दिया है कि उन्हें अपने शो स्वयंवर मीका दी वोटी में अब तक कौन सी कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा पसंद आई है। ऐसे में लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या जल्द ही मीका सिंह इस कंटेस्टेंट के साथ शादी कर लेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Swayamwar Mika Di Vohti Show
मुख्य बातें
  • दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है मीका सिंह का शो।
  • अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं मीका सिंह।
  • मीका सिंह को शो में पसंद आई यह कंटेस्टेंट।

Swayamvar Mika Di Vohti: दर्शकों को बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का शो स्वयंवर मीका दी वोटी बहुत पसंद आ रहा है। दर्शक यह जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि आखिर मीका सिंह किस लड़की को अपना लाइफ पार्टनर बनाएंगे। दर्शक इस सोच में भी पड़े हैं कि क्या इस शो में मीका सिंह को अपनी परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल भी पाएगी या नहीं। इस टीवी शो का एक और प्रोमो जारी हुआ है जिसमें स्वयंवर मीका दी वोटी शो में राहुल वैद्य, सिंगर शान और गुरदीप मेहंदी मीका सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। मीका सिंह के दोस्त गुरदीप ने लड़कियों को बताया कि मीका सिंह को इंप्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। उन्होंने कहा कि मीका सिंह को अगर समय समय पर चम्मच, चीनी, अचार और नींबू दिया जाए तो वह बहुत खुश रहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसमें भी एक राज की बात है। मीका सिंह को वह चम्मच, चीनी, अचार और नींबू पसंद आते हैं जो फ्लाइट में मिलते हैं। यह सुनने के बाद सारी कंटेस्टेंट्स हंस पड़ीं। 

Also Read: तीनों खान को एक साथ नहीं ला पाए करण जौहर, जानिए क्यों नहीं बनेंगे Koffee With Karan 7 का हिस्सा

एक और प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें गुरदीप मेहंदी यह बताते हैं कि उन्हें दो लड़कियां पसंद आई जिनमें से एक नीत है और दूसरी मनप्रीत है। वहीं, राहुल ने यह कहा कि उन्हें मनप्रीत और प्रांतिका बहुत पसंद आई हैं। ऐसे में मीका सिंह ने प्रांतिक की साइड लेते हुए यह कहा कि वह प्रांतिका को बच्ची-बच्ची कहते हैं लेकिन उनके जवाब हमेशा मैच्योरिटी वाले होते हैं। 

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: एक दूसरे से बात नहीं करते थे शिवांगी जोशी- जन्नत जुबैर रहमानी, ऐसे दूर हुई गलतफहमी

एक और प्रोमो जारी हुआ था जिसमें मीका सिंह फराह खान के साथ बात करते हुए नजर आ रहे थे। फराह से बातचीत करते हुए मीका सिंह ने वापस प्रांतिका की साइड ली थी। इस प्रोमो में यह देखा जा सकता था कि फराह खान के सामने मीका सिंह ने यह बताया कि अब तक उन्हें कौन सी लड़की सबसे ज्यादा पसंद आई है। फराह खान मीका सिंह से हर एक लड़की के बारे में बात कर रही थीं। वह मीका सिंह के साथ हर एक लड़की की खूबियों पर बातचीत कर रही थीं। फराह खान ने कहा कि उन्हें प्रांतिका एकदम बच्ची जैसी लगी। फराह खान की बात सुनने के बाद मीका सिंह ने कहा था कि 'हां मुझे इस शो में सबसे अच्छी अब तक प्रांतिका ही लगी है।' मीका सिंह की बात सुनने के बाद फराह खान ने कहा था 'सच्ची।' ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या प्रांतिका ही वह लड़की हैं जो मीका सिंह की वोटी बनेंगी या फिर कोई और लड़की सिंगर के दिल में अपनी जगह बना लेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।