लाइव टीवी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता के एक्टर गुरुचरण सिंह छोड़ रहे शो, मेकर्स को कॉल कर बताया कारण?

Updated Jun 22, 2020 | 09:04 IST

Gurucharan Singh Quit Taarak Mehta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण सिंह के फन साइड को काफी पसंद किया जाता है। अब खबर आ रही है कि गुरुचरण ये पॉपुलर टीवी शो छोड़ रहे हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गुरुचरण सिंह।
मुख्य बातें
  • रोशन सिंह सोढ़ी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेमस किरदारों में है।
  • रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार शो में गुरुचरण सिंह निभा रहे हैं। 
  • अब खबर है कि गुरुचरण ये टीवी शो छोड़ रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोटे परदे से सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है। कई साल से ये टीवी शो टीआरटी लिस्ट में जगह बनाए हुए है। जेठालाल, दयाबेन, नट्टू काका, टप्पू, बापूजी सहित कई कैरेक्टर इस शो की जान हैं। इन्ही में से एक हैं रोशन सिंह सोढ़ी, जिनका करिदार शो में गुरुचरण सिंह निभा रहे हैं। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गुरुचरण सिंह के फन साइड को काफी पसंद किया जाता है। अब खबर आ रही है कि गुरुचरण सिंह ये पॉपुलर टीवी शो छोड़ रहे हैं। इसे छोड़े के पीछे अभिनेता के पर्सनल कारण बताए जा रहे हैं। 

टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह पहले भी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ चुके हैं। तब क्रिएटिव डिफरेंस के कारण गुरुचरण ने यह फैसला किया था। हालांकि बाद में मेकर्स उन्हें शो में वापस लाए थे। फिलहाल इस बार शो छोड़ने को लेकर गुरुचरण की तरफ से कोई खास बयान सामने नहीं आया है। 


इस बात को लेकर परेशान हैं तारक मेहता के प्रोड्यूसर
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 12 साल से अधिक समय से टेलिकास्ट हो रहा है। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। कोरोनावायरस महामारी के बीच काम फिर से शुरू करने के बारे में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी चिंतिंत हैं। उन्होंने बताया, 'मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मैं अपने सभी कलाकारों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करूं। दूसरा, यह इतना कठिन समय है और कॉमेडी कठिन शैली है ऐसे में हर एपिसोड में खुशी कैसे दी जा सकेगी। तीसरा, बारिश का मौसम शुरू हो गया है और बहुत सारे नियम हैं, हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, यह आसान नहीं है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।