लाइव टीवी

तेजस्वी प्रकाश को मिली रोहित शेट्टी की फिल्म, इस कॉन्ट्रोवर्सी से मिली थी पहचान

Tejasswi Prakash Mobvie Debut Khatron ke khiladi 10 Star gets Rohit Shetty Marathi film Inside Detail
Updated Apr 08, 2020 | 15:17 IST

TV Actress Tejasswi Prakash Mobvie Debut : तेजस्वी प्रकाश इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी-10 में नजर आ रही हैं। खबर है कि तेजस्वी अब जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं....

Loading ...
Tejasswi Prakash Mobvie Debut Khatron ke khiladi 10 Star gets Rohit Shetty Marathi film Inside DetailTejasswi Prakash Mobvie Debut Khatron ke khiladi 10 Star gets Rohit Shetty Marathi film Inside Detail
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
तेजस्वी प्रकाश।
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।
  • तेजस्वी प्रकाश को रोहित शेट्टी की एक फिल्म ऑफर हुई है।
  • इस फिल्म से तेजस्वी अपना मूवी डेब्यू करने वाली हैं।

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी-10 में नजर आ रही हैं। खबर है कि तेजस्वी अब जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को एक मराठी फिल्म ऑफर हुई है और इसी वो अपना मूवी डेब्यू करने वाली हैं। खबर है कि तेजस्वी को ये फिल्म रोहित शेट्टी ने ऑफर की है। हालांकि अब खुद तेजस्वी प्रकाश ने सामने आकर इस पर बात की है। 
तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि ये फिल्म उन्हें तब ऑफर हुई थी जब वो टीवी शो पहरेदार पिया की कर रही थीं। तेजस्वी का ये शो खूब कॉन्ट्रोवर्सी में रहा था। शो में उनकी शादी एक 9 साल के बच्चे से करा दी जाती है। कपल की उम्र में इतने बड़े अंतर को लेकर बनाए गए इस शो के कॉनसेप्ट पर खूब बवाल हुआ था और शो बंद करने की नौबत आ गई थी। हालांकि एक बड़े लीप के साथ टीवी शो की कहानी में बदलाव किए गए थे। 


शो को लेकर हुई इस कॉन्ट्रोवर्सी का तेजस्वी प्रकाश को खूब फायदा मिला। सभी ये जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर शो की लीड एक्ट्रेस कौन है? इसी के बाद से तेजस्वी को रोहित शेट्टी की ये फिल्म मिली। इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी ने तेजस्वी की काफी मदद की। यहां तक कि तेजस्वी के लिए इसके बाद कई और दरवाजे भी खुल गए। 


इन दिनों खतरों के खिलाड़ी-10 में नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश की जर्नी जल्द ही शो में खत्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि बुरी तरह चोटिल होने के बाद तेजस्वी प्रकाश को बीच में ही इसे छोड़ना पड़ेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।