लाइव टीवी

The Big Picture 17 Oct Highlights: रणवीर सिंह को याद आया बुरा वक्त, कहा- 'हमारी आंखों के आगे हमारे मां-बाप के साथ...

Updated Oct 18, 2021 | 01:22 IST

The Big Picture 17 Oct Highlights: रणवीर सिंह क्विज शो द बिग पिक्चर में अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर करते हैं। जानिए जब रणवीर सिंह का परिवार से गुजर रहा था आर्थिक तंगी से।

Loading ...
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • द बिग पिक्चर में रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते हैं।
  • रणवीर सिंह ने बताया कि उनके परिवार आर्थिक तंगी से गुजर चुका है।
  • यूपी के रहने वाले अभय सिंह 10 लाख रुपए जीतकर लौटे।

मुंबई. रणवीर सिंह अपना पहला रिएलिटी क्विज शो द बिग पिक्चर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करते हैं। एक्टर ने रविवार के एपिसोड में बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनके घरवालों को फैमिली फंक्शन में शर्मिंदा होना पड़ता था। 

यूपी गोरखपुर के अभय सिंह आज कंटेस्टेंट थे। अभय ने 10 लाख रुपए जीतने के बाद कहा कि, ' रिश्तेदार अब किसी फंक्शन में मिलेंगे तो अलग ही मामला होगा। कुछ लोग पैसे होने के बाद ही इज्जत देते हैं। अगर आपके पास पैसे नहीं होंगे तो वह आप पर ध्यान ही नहीं देते हैं।' रणवीर सिंह ने कहा जो आपके साथ हुआ वो मेरे साथ हो चुका है।

रणवीर सिंह ने कहा- 'लगता था बुरा'
रणवीर सिंह ने कहा, 'जब मेरी जिंदगी में बुरा वक्त चल रहा था। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसा ही हमारे साथ ही होता था। फैमिली फंक्शन में जाते थे। जो आप बोल रहे हो न हमारे साथ भी ऐसा ही होता था। मुझे देखकर इतना बुरा लगता था। हम बच्चे थे लेकिन, हमारे आंखों के सामने हमारे मां-बाप के साथ हो रहा है। मैंने मन बना लिया था कुछ भी हो जाए लाइफ में अपने पेरेंट्स के साथ मैं ये बर्ताव नहीं होने दूंगा।'

माता-पिता का मिला आशीर्वाद
बकौल रणवीर सिंह, 'मैं सब कैसे कर पाया, मां-बाप, बहन के आशीर्वाद से और अपनी मेहत और लग्न से। बड़ों के आशीर्वाद से बड़ी कोई ताकतवर चीज दुनिया में नहीं होती है।'

अभय सिंह से 50 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब जानते थे लेकिन, उन्होंने गेम छोड़ दिया। अभय को मनोज बाजपेयी की तस्वीर दिखाई। सवाल था- इनमें से किस फिल्म के लिए इन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जीता है? इसका सही जवाब था शूल।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।