लाइव टीवी

Mouni Roy की बीन पर Ranveer Singh ने किया नागिन डांस, Ekta Kapoor के सामने दिया नागराज का ऑडिशन 

Updated Nov 19, 2021 | 23:45 IST

The Big Picture Promo: रणवीर सिंह के पॉपुलर शो द बिग पिक्चर का आगामी एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाला है। इस एपिसोड में रणवीर सिंह मौनी रॉय और एकता कपूर के सामने नागिन डांस करते नजर आएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
द बिग पिक्चर
मुख्य बातें
  • द बिग पिक्चर शो में एकता कपूर और मौनी रॉय ने किया मस्ती-मजाक।
  • मौनी रॉय के सामने नागिन डांस करते नजर आए रणवीर सिंह।
  • एकता कपूर को रणवीर सिंह ने दिया नागराज का ऑडिशन।

The Big Picture Latest Promo: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का पॉपुलर टीवी शो द बिग पिक्चर (The Big Picture) लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। रणवीर सिंह के इस शो को दर्शक ढेर सारा प्यार देते हैं। अकसर, रणवीर सिंह के शो पर एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज आते रहते हैं। इस बार वीकेंड एपिसोड पर रणवीर सिंह के शो पर मौनी रॉय (Mouni Roy) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) नजर आएंगी। इस शो में एकता कपूर अपनी आगामी टीवी सीरियल नागिन का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगी। आपको बता दें जल्द ही एकता कपूर अपने पॉपुलर सीरियल नागिन का छठा एडिशन टीवी पर लाने वाली हैं। इस शो में एकता कपूर के साथ मौनी रॉय को भी देखा गया जो रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आईं। 

रणवीर सिंह ने किया नागिन डांस

हाल ही में द बिग पिक्चर टीवी शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह एकता कपूर और मौनी रॉय के साथ ढेर सारी मस्ती कर रहे हैं। एकता कपूर की मौजूदगी में रणवीर सिंह ने कहा कि जब मैडम आ ही गई हैं तो वह नागराज का ऑडिशन जरूर देंगे। जिसके बाद एकता कपूर ने बहुत ही स्टाइलिश तरीके से एक्शन बोला और उनके एक्शन बोलते ही रणवीर सिंह नागिन सॉन्ग पर नाचना शुरू कर दिए। इस दौरान मौनी रॉय भी रणवीर सिंह का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आईं।

द बिग पिक्चर के प्रोमो एपिसोड में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह ने अपने सिर पर नाग वाला क्राउन पहना है। रणवीर सिंह यह क्राउन पहनकर किसी नागराज से कम नहीं लग रहे थे। जैसे ही नागिन सॉन्ग बजना शुरू हुआ वैसे ही रणवीर सिंह ने एक से बढ़कर एक नागिन डांस मूव्स दिखाए। ‌वह अपने डांस में इतना खो गए कि लेट-लेट कर भी डांस करने लगे। वहीं मौनी रॉय उनके सामने बीन बजाती हुई नजर आईं। रणवीर सिंह का डांस देखकर एकता कपूर इतनी खुश हुईं कि उन्होंने यह तक कह दिया कि इसके बाद नागिनों की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।