लाइव टीवी

Bharti Singh Weight Loss: कभी 91 किलो था भारती सिंह का वजन, ऐसे घटाया 15 किलो वजन, देखें Transformation

Updated Sep 07, 2021 | 07:38 IST

Bharti Singh weight loss Journey: भारती सिंह अपने लुक को लेकर प्रशंसा बटोर रही हैं। भारती सिंह ने अपना वजन कम किया है और अब वह पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही हैं।

Loading ...
Bharti Singh weight loss Journey
मुख्य बातें
  • कॉमेडियन भारती सिं‍ह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं
  • बीते एक साल में भारती सिंह ने घटाया है 15 किलो वजन
  • भारती बोलीं- खुद से प्‍यार करें, नहीं तो कौन आपसे प्‍यार करेगा

Bharti Singh weight loss Journey: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में भारती नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले ही ये कॉमेडी शो ऑनएयर होना शुरू हुआ है। इसी बीच भारती सिंह अपने लुक को लेकर प्रशंसा बटोर रही हैं। भारती सिंह ने अपना वजन कम किया है और अब वह पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही हैं। उन्‍होंने खुद का गजब का  ट्रांसफॉर्मेशन किया है और सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि भारती ने 15 किलो वजन कम किया है। 

76 किलो हुआ वजन (Bharti Singh Transformation)
भारती सिंह का वजन कभी 91 किलो हुआ करता था लेकिन उन्‍होंने मेहनत, डाइट और वर्कआउट के बल पर अपना 15 किलो वजन कम कर लिया है। अब भारती सिंह का वजन 76 किलो रह गया है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भारती सिंह खुद भी काफी हैरान हैं। वह कहती हैं कि उन्‍हें खुद यकीन नहीं कि इतना वजन कैसे कम कर लिया। उनका कहना है कि वजन कम होने के बाद अब सांस नहीं चढ़ती और हल्का फील होता है। डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गया है।   

ऐसे सेट की भारती ने डाइट
वजन कम करने में ना केवल मेहनत लगती है बल्कि काफी कुछ त्‍याग करना होता है। भारती ने भी यही किया। भारती ने इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपनाया। भारती शाम सात बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हैं। वह कहती हैं कि 30-32 साल तक उन्‍होंने बहुत खाना खाया है। वह कहती हैं लॉकडाउन ने उन्‍होंने काफी कुछ सिखाया जैसे खुद से प्‍यार करना। 

खुद पर होता है गर्व
भारती सिंह सलाह देती हैं कि अगर आप खुद से प्‍यार नहीं करेंगे तो कोई आपसे प्‍यार नहीं करेगा। अच्‍छा लगता है खुद को प्‍यार करना और स्‍क्रीन पर देखना। ट्रांसफॉर्मेशन देखकर खुद भारती को काफी अच्‍छा लगता है। उन्‍हें खुद पर गर्व होता है। 

बता दें कि भारती ने हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की गोवा में उन्होंने 5 दिनों का फंक्शन किया था। जहां तमाम लोग दोनों को बधाई देने पहुंचे थे। इन दिनों भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों डांस रियालिटी शो 'डांस दीवाने' होस्ट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।