लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show पर Ekta Kapoor ने अपनी मां Shobha Kapoor को लेकर किया अजीबोगरीब खुलासा

Updated Nov 04, 2021 | 19:46 IST

Ekta Kapoor Revealed A Secret: द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में एकता कपूर अपने पिता जितेंद्र के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो में एकता कपूर अपनी मां को लेकर एक खुलासा करने वाली हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
एकता कपूर और जितेंद्र
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो पर नजर आएंगी एकता कपूर।
  • अपने पिता जितेंद्र के साथ नजर आएंगी एकता।
  • द कपिल शर्मा शो पर एकता करेंगी अजीबोगरीब खुलासा।

Ekta Kapoor Revealed A Secret About Her Mother: टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के आगामी एपिसोड में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनके पिता जितेंद्र (Jitendra) को अपने शो में आमंत्रित करते हुए नजर आएंगे। एकता कपूर और जितेंद्र के आने से शो में एक से बढ़कर एक धमाके होने वाले हैं। दोनों की मौजूदगी से शो में नई रोनक आ जाएगी। द कपिल शर्मा शो के दर्शक कपिल शर्मा के पंच लाइनों पर तो हसेंगे ही लेकिन इस बार वह एकता कपूर और जितेंद्र की मस्ती देखकर भी जमकर ठहाके लगाएंगे। हाल ही में द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें एकता कपूर अपनी मां को लेकर एक बड़ा खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं। 

अपनी मां को लेकर एकता कपूर ने किया खुलासा

हाल ही में रिलीज हुए द कपिल शर्मा शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा, एकता कपूर और जितेंद्र जमकर ठहाके लगा रहे हैं। इसी दौरान एकता कपूर अपनी मां के बारे में एक खुलासा करती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां उन्हें अपनी जिंदगी में सिर्फ एक इंसान के पैर छूने के लिए कहती थीं। और वह इंसान कोई और नहीं बल्कि गुलजार (Gulzar) साहब हैं। एकता कपूर ने बताया कि उनकी मां उन्हें हमेशा यह कहती थीं कि उन्हें जिंदगी में जब भी मौका मिले तो वह गुलजार साहब के पैर जरूर छुएं।

एकता कपूर ने इस राज से पर्दा हटाते हुए कहा कि उनकी मां ऐसा इसीलिए कहती थीं क्योंकि गुलजार साहब उनके लिए गुरु समान थे। गुलजार साहब एकता कपूर के पिता यानी जितेंद्र के गुरु थे इसीलिए जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर (Shobha Kapoor) भी गुलजार साहब को गुरु मानती थीं। गुलजार साहब ने एकता कपूर के पिता जितेंद्र की परिचय फिल्म को अभिनीत भी किया था। एकता कपूर ने बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में गुलजार साहब का पैर छूने का मौका मिला था। एकता कपूर के लिए वह पल जिंदगी का सबसे अनमोल पल बन गया था। एकता कपूर आगे बताती हैं कि जब वह गुलजार साहब के पैर छू रही थीं तब उन्हें गुलजार साहब को अपना परिचय देने की जरूरत नहीं पड़ी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलजार साहब ने उन्हें बिना नाम पूछे पहचान लिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।