लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show में पहुंचीं पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढ‍िल्‍लों, Jackie Shroff के बारे में खोले राज

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 07, 2020 | 12:07 IST

The Kapil Sharma Show शो के इस वीकएंड आने वाले एप‍िसोड्स में से एक में पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढ‍िल्‍लों मेहमान हैं।

Loading ...
The Kapil Sharma Show
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में आ रही हैं पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढ‍िल्‍लों
  • शो से दोनों एक्‍ट्रेस का एक वीड‍ियो सामने आया है
  • पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जैकी श्रॉफ के बारे में कुछ राज खोले हैं

द कपिल शर्मा शो में आने वाले सेलेब्‍स अक्‍सर हंसी मजाक में कुछ राज भी खोल जाते हैं। ऐसा ही हुआ है शो के उस एपिसोड में ज‍िसमें पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढ‍िल्‍लों आ रही हैं। इस कड़ी का प्रसारण इस वीकएंड पर संडे को होगा। हालांक‍ि द कपिल शर्मा शो के इस एप‍िसोड का एक वीड‍ियो सामने आया है जिसमें पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जैकी श्रॉफ को लेकर एक बड़ा खुलासा क‍िया है। 

सोनी चैनल के सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट क‍िए इस वीड‍ियो में कपिल शर्मा हंसी के दौर के बीच पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे से सवाल करते नजर आ रहे हैं क‍ि शूट‍िंग सेट पर सबसे ज्‍यादा फ्लर्ट कौन सा हीरो करता था। इस पर पद्म‍िनी जैकी श्रॉफ का नाम लेती हैं। इसी के साथ ही जैकी श्रॉफ पर फ‍िल्‍माए गए ह‍िट गाने तुझे याद क‍िया, तेरा नाम ल‍िया के साथ जैकी के गेटअप में कृष्‍णा अभ‍िषेक की एंट्री होती है। 

बता दें क‍ि पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढ‍िल्‍लों 80 के दशक की लोकप्र‍िय अभ‍िनेत्र‍ियां हैं और दोनों ने ही अपने दौर में जैकी श्रॉफ के साथ ह‍िट फ‍िल्‍में दी हैं। पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जहां जैकी के साथ आज का दौर जैसी फ‍िल्‍म की थी, वहीं पूनम ढ‍िल्‍लों ने पाले खां, श‍िवा का इंसाफ में उनके साथ काम क‍िया। वैसे पूनम और जैकी एक साथ कर्मा में भी थे लेक‍िन दोनों एक दूसरे के अपोज‍िट नहीं थे। 

प‍िछले वीकएंड पर द कपिल शर्मा शो में महाभारत की कास्‍ट आई थी। भारतीय टीवी के सबसे लोकप्र‍िय धारावाह‍िकों में से एक महाभारत की टीम ने इस दौरान शो से जुड़े कई द‍िलचस्‍प क‍िस्‍से भी शेयर क‍िए। इसी के साथ ही वीकएंड का दूसरा एप‍िसोड मनोज वाजपेयी और अनुभव स‍िन्‍हा के साथ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।