लाइव टीवी

The Kapil Sharma Show: जब नवजोत सिंह सिद्धू बने थे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, अर्चना पूरन सिंह को मिले थे फूल

Updated Sep 28, 2021 | 20:11 IST

Archana Puran Singh on Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफे के बाद अर्चना पूरन सिंह ट्रेंड कर रही हैं। अर्चना ने सिद्धू के अध्यक्ष बनने पर एक मजेदार किस्सा शेयर किया था।

Loading ...
Navjot Singh Sidhu, Archana Puran Singh
मुख्य बातें
  • नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद द कपिल शर्मा शो सोशल मीडिया ट्रेंड करने लगा।
  • अर्चना पूरन सिंह ने बताया था कि सिद्धू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें फूल आने लगे थे।

मुंबई. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह और द कपिल शर्मा शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू के शो छोड़ने के बाद अर्चना ने उनकी गद्दी संभाली थी। अर्चना ने बताया था कि सिद्धू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अर्चना को गुलदस्ते मिले थे। 

द कपिल शर्मा शो में हाल ही में नेहा कक्कड़ पहुंची थीं। अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि जब नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष बने तो उनके घर पर ढेरों गुलदस्ते आए थे। अर्चना के मुताबिक सभी गुलदस्तों पर लिखा था मुबारक हो अर्चना मैम। दरअसल सिद्धू जी अब राजनीति में व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में शो में उनकी वापसी नामुमकिन हैं। अर्चना जी इस शो में बने रहेंगी।

कहा- 'नहीं किया कोई कब्जा'
अर्चना पूरन सिंह ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं समझती हूं कि सिद्धू के बहुत फैंस हैं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। यह जॉब है और मैंने उनकी कुर्सी पर कब्जा नहीं किया है।'मैं एक और चीज कहना चाहूंगी कि कपिल शो में कहता है,'आपने सिद्धू सर की चेयर ली' अगर कपिल सीरियस तो क्या मैं उसपर हंसती? या फिर वो इस बारे में जोक बनाता?'

पुलवामा हमले के बाद छोड़ा शो
साल 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद नवजात सिद्धू ने विवादित बयान दिया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, कोई देश नहीं होता है।'

नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। फैंस ने द कपिल शर्मा शो को बायकॉट करनी की मांग की थी। आखिर में अर्चना पूरन सिंह ने उनकी जगह ली थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।