लाइव टीवी

जब वाइफ के साथ बॉयज हॉस्टल में रहते थे पंकज त्रिपाठी, द कपिल शर्मा शो में बताया ये किस्सा

Updated Sep 21, 2019 | 21:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

द कपिल शर्मा शो में इस बार पंकज त्रिपाठी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से सुनाने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह अपनी वाइफ के साथ बॉयज हॉस्टल में रह चुके हैं। जानिए ये किस्सा।

Loading ...
Pankaj Tripathi
मुख्य बातें
  • पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े स्ट्रगल शेयर किए हैं।
  • पंकज त्रिपाठी ने वह किस्सा शेयर किया कि जब वह अपनी वाइफ के साथ बॉयज हॉस्टल में रहे थे।
  • पंकज त्रिपाठी ने एक और किस्सा शेयर किया जब उन्होंने एक होटल से चप्पल चुरा ली थी।

मुंबई. द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी गेस्ट बनने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी ने इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े स्ट्रगल शेयर किए हैं। इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने वह किस्सा शेयर किया कि जब वह अपनी वाइफ के साथ बॉयज हॉस्टल में रहे थे। 

कपिल शर्मा शो में पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या अपनी वाइफ के साथ किसी बॉयज हॉस्टल में रहते थे। पंकज ने बताया कि मेरी शादी एनएसडी पास करने से पहले ही हो गई थी। ऐसे में मेरी वाइफ गुपचुप तरीके से रहती थी।

पंकज त्रिपाठी ने आगे बताया कि, "हॉस्टल के लड़के मेरी वाइफ के साथ काफी अच्छा व्यवहार करते थे। आमतौर पर हॉस्टल में लड़के बेहद कम कपड़ों में रहते थे। मेरी वाइफ के कारण वह काफी सभ्य तरीके से रहते थे। 

जब चुराई थी होटल से चप्पल 
पंकज त्रिपाठी ने एक और किस्सा शेयर किया जब उन्होंने एक होटल से चप्पल चुरा ली थी। पंकज ने बताया क‍ि वह एक होटल में बतौर किचन सुपरवाइजर काम करते थे। इसी होटल में एक बार मनोज बाजपेयी भी ठहरे थे।  

बाद में होटल छोड़ते वक्त मनोज बाजपेयी की चप्पल होटल में ही छूट गई थी। जब पंकज को ये पता चला तो उन्होंने स्टाफ के मेंबर्स से कहा कि इसे जमा मत करो। इसे मुझे दे दो। एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊँ में अपना पैर डाल लूंगा।        

कुमार विश्वास भी आएंगे नजर 
कपिल शर्मा शो में पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी के अलावा इस बार कुमार विश्वास भी नजर आएंगे।  कुमार विश्वास ने इस एपिसोड का प्रोमो भी शेयर किया है।  प्रोमो में कपिल शर्मा कुमार विश्वास के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।   

कपिल कुमार विश्वास से कहते हैं कि "पिछली  बार जब आप आए थे तो आप 'आप' थे। इस बार अब 'आप' हम जैसे हो गए। सर राजनीति रास नहीं आई आपको।' कुमार विश्वास ने जवाब देते हुए कहा कि,  "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, ये केवल हॉलीवुड फिल्मों में होता है कि 'झाड़ू' लगाकर आदमी उड़ता है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।