लाइव टीवी

TV News 28 Sept:नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद ट्रेंड हुई अर्चना पूरन सिंह,अफसाना खान ने छोड़ा बिग बॉस 15

Updated Sep 28, 2021 | 22:43 IST

Top 5 TV News 28 Sept 2021: पैनिक अटैक के बाद एक्ट्रेस अफसाना खान ने बिग बॉस 15 से कदम पीछे खींच लिए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद अर्चना पूरन सिंह ट्रेंड कर रही हैं।

Loading ...
Archana Puran Singh, Navjot Singh Sidhu
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अफसाना खान ने बिग बॉस 15 से नाम वापस ले लिया है।
  • नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
  • अनुपमा में इस रविवार एक घंटे का महाएपिसोड आएगा।

TV News 28 September 2021: बिग बॉस 15 के कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। शो के शुरुआत से पहले एक्ट्रेस अफसाना खान  को पैनिक अटैक आ गया। वहीं, कपिल शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने कपिल शर्मा शो की शुरुआत की थी। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफसाना अपने होटेल रूम में थीं तो उन्हें पैनिक अटैक आया। शो के मेकर्स ने उन्हें तुरंत ही मेडिकल हेल्प दिलवाई। हालांकि, इसके बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया  है। ऐसे में अफसाना ने कहा है कि फिलहाल वह बिग बॉस 15 में नजर नहीं आएंगी। एक्ट्रेस पंजाब वापस लौट गई हैं। अफसाना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं ठीक नहीं हूं, दुआ करों बीमार हूं बहुत। 

शहीर शेख ने कराया कोविड टेस्ट 
पवित्र रिश्ता 2.0 के एक्टर शहीर शेख हाल ही में पिता बने थे। शहीर शेख ने अब बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने से पहले अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। एएनआई से बातचीत में शहीर शेख ने बताया, 'मैं काम में व्यस्त था। मैं अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना चाहता था। लेकिन, मैं शूटिंग से सीधे घर नहीं जा सकता था। ऐसे में उन्होंने कोविड टेस्ट करवाया है।' 

सिद्धू के इस्तीफे के बाद ट्रेंड हुईं अर्चना पूरन सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह और द कपिल शर्मा शो ट्रेंड होने लगा है। फैंस सोशल मीडिया पर कई मीम्स शेयर कर रहे हैं। इसमें वह दावा कर रहे हैं कि सिद्धू के इस्तीफे के बाद अब शो से अर्चना पूरन सिंह की छुट्टी हो जाएगी। अर्चना पूरन सिंह ने साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस किया था। 

अनुपमा का एक घंटे का महाएपिसोड 
अनुपमा में इस रविवार को एक घंटे का महाएपिसोड आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पब में अनुज और वनराज की हाथापाई को लेकर काव्या घर में काफी बवाल करेंगी। इसके बाद वनराज अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाएगा। अनुज अनुपमा से नए घर में शिफ्ट होने की रिक्वेस्ट करेगा। इसके बाद अनुपमा और समर बड़ा कदम उठाएंगे। वह शाह परिवार को छोड़कर अनुज कपाड़िया के घर में शिफ्ट हो जाएंगे।   

कपिल शर्मा ने किया खुलासा
कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया पहले कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को होस्ट करने का ऑफर मिला था। इसमें उनके साथ मनीष पॉल भी थे। वे इस सिलसिले में  प्रोडक्शन हाउस से मिलने के लिए पहुंचे। 

मीटिंग के बाद कपिल को उनके बढ़े हुए वजन को कम करने की सलाह दी गई। मोटापे की वजह से शो उनके हाथ से चला गया। इसके बाद उन्होंने द कपिल शर्मा शो की शुरुआत की।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।