लाइव टीवी

Top Tv News, 11 July 2022: नागिन 6 में होगी अर्जुन कपूर की एंट्री तो भारती सिंह ने की अपने बेटे की मुंह दिखाई 

Updated Jul 11, 2022 | 22:37 IST

TV News Today in Hindi, 11 July 2022: भारती सिंह से हर्ष लिंबाचिया और अर्जुन कपूर तक आज छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। यहां देखें आज के टॉप टीवी न्यूज।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Top TV News 11 July 2022
मुख्य बातें
  • नागिन 6 टीवी सीरियल में जल्द नजर आएंगे अर्जुन कपूर।
  • भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रिवील किया अपने बेटे का चेहरा।
  • जन्नत जुबैर से नाराज हुए रूबीना दिलैक के फैंस। 

TV News Today in Hindi, 11 July 2022: टीवी इंडस्ट्री से रोजाना ऐसी कई खबरें आती हैं जो दर्शकों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। अगर समय की किल्लत की वजह से आप टीवी इंडस्ट्री की खबरों पर नजर नहीं बना पाते हैं तो आज हम आपके लिए 11 जुलाई 2022 के टॉप टीवी न्यूज रैप लेकर आए हैं जहां आप आज की बड़ी टीवी खबरों को एक साथ पढ़ सकते हैं। आज भारती सिंह से लेकर हर्ष लिंबाचिया, रूबीना दिलैक,‌ जन्नत जुबैर, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह समेत कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। 

Also Read: बकरीद में पिता को याद कर इमोशनल हुईं हिना खान, कब्रिस्तान के बाहर से कहा- 'ईद मुबारक'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा

आखिरकार वो दिन आ ही गया जब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने फैंस को अपने बेटे गोला का चेहरा दिखा दिया। कुछ समय पहले ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने ब्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष उर्फ गोला का चेहरा लोगों को दिखाया। जैसे ही लोगों के सामने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला का चेहरा आया वैसे ही लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। गोला की क्यूटनेस देखने के बाद लोग उस पर खूब प्यार लुटाने लगे। कुछ फैंस ने कहा कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा उन दोनों की तरह ही बहुत क्यूट है। 

जन्नत जुबैर से नाराज हुए रूबीना दिलैक के फैंस 

इन दिनों रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस टीवी शो में कई टीवी सितारों को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा रहा है। रविवार के एपिसोड में देखा गया कि रूबीना एक स्टंट परफॉर्म करने में नाकाम रहीं वहीं जन्नत ने अपने स्टंट को पूरा कर दिखाया। कंटेस्टेंट्स की वोटिंग के अनुसार अब निशांत और रूबीना को एलिमिनेशन स्टंट करना पड़ेगा। इसी बीच रूबीना ने यह कहा कि जन्नत यह स्टंट इसलिए कर पाईं क्योंकि उन्होंने जन्नत को ट्रिक बताया था। ऐसे में जन्नत को रूबीना कि यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने उल्टा जवाब दे दिया। जन्नत के इस बर्ताव की वजह से अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Also Read: अब काम नहीं अय्याशी करना चाहती हैं एफआईआर फेम कविता कौशिक, इस वजह से मुंबई से गोवा शिफ्ट हुईं एक्ट्रेस

नागिन 6 में अब नजर आएंगे अर्जुन कपूर

हाल ही में यह खबर आई है कि अर्जुन कपूर अब तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल के टीवी शो नागिन 6 में नजर आने वाले हैं। नागिन 6 के सेट पर अर्जुन कपूर को नकुल मेहता के साथ देखा गया। वहीं इन दोनों सितारों के साथ सेट पर इस‌ टीवी शो के लीड एक्टर्स भी नजर आए। कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर अब तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल के शो में अपनी आगामी फिल्म एक विलन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए नजर आएंगे। अर्जुन कपूर को इस टीवी शो में देखना बेहद दिलचस्प होगा।

ताजमहल विजिट करने गए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

9 जुलाई को आगरा में पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने सात फेरे ले लिए। इस न्यूली मैरिड कपल ने हल्दी से लेकर मेहंदी, संगीत और शादी तक की सभी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। हाल ही में इन दोनों ने अपनी और भी तस्वीरें साझा की जिसमें यह दोनों ताजमहल के पास नजर आए। शादी के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ताजमहल और प्राचीन पंचेश्वर महादेव मंदिर विजिट करने गए थे। 

जारी हुआ अर्जुन बिजलानी और सुरभि चंदना के नए रोमांटिक म्यूजिक वीडियो का पोस्टर 

टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री सुरभि चंदना को अब एक नए म्यूजिक वीडियो में देखा जाएगा। हाल ही में अर्जुन बिजलानी और सुरभि चंदना के नए म्यूजिक वीडियो 'हो गया है प्यार' का पोस्टर जारी हुआ है जिसमें यह दोनों बेहद रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर शेयर करने के साथ अर्जुन बिजलानी ने यह भी साझा किया कि उनके इस म्यूजिक वीडियो का टीजर 13 जुलाई को जारी होने वाला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।