लाइव टीवी

Top TV News: दिव्यंका त्रिपाठी ने लगाई ट्रोलर की क्लास तो प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में आईं बिपाशा बसु 

Updated Jan 14, 2022 | 21:36 IST

Top TV News Of The Day, 14 January 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, नकुल मेहता और दिशा परमार समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में आईं बिपाशा बसु।
  • बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने पूरे किए 100 एपिसोड।
  • दिव्यंका ने लगाई ट्रोलर की जमकर क्लास।

TV Newsmakers Of The Day 14 January 2022: टीवी जगत से सामने आईं आज कई बड़ी खबरें दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, दिशा परमार, नकुल मेहता और दिव्यंका त्रिपाठी समेत कई टीवी सितारे आज सुर्खियों में रहे। 

प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट कर रही हैं बिपाशा बसु

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा बिपाशा बसु बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को सपोर्ट कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतीक सहजपाल के लिए स्टोरी डालते हुए एक्ट्रेस ने उनकी सराहना की और यह बताया कि प्रतीक सहजपाल उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने लोगों से यह अपील की है कि वह अच्छे कंटेस्टेंट को ही विनर बनाएं।

Also Read: तारक मेहता फेम आरती जोशी का खुलासा- नकली लोगों के चंगुल में फंसी, ऐसे तय किया बड़े पर्दे तक का सफर

क्या तेजस्वी प्रकाश को मिला है बड़ा ऑफर?

हाल ही में यह खबर सामने आई है कि तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 खत्म होने से पहले ही एक बड़ा ऑफर मिला है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश जल्द ही नागिन 6 टीवी सीरियल में नजर आ सकती हैं। इस टीवी सीरियल से जुड़े एक सूत्र ने यह बताया कि मेकर्स तेजस्वी को इस टीवी सीरियल में कास्ट करने के लिए उत्सुक हैं। वह बिग बॉस 15 के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि तेजस्वी घर से बाहर आएं और उनके साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा किया जा सके।

Also Read: प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में खुलकर सामने आईं बिपाशा बसु, बोलीं- 'यह शो रियल पर्सनैलिटी का है एक्टिंग दिखाने का नहीं...'

बड़े अच्छे लगते हैं 2 टीवी शो ने पूरे किए 100 एपिसोड

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। दिशा परमार और नकुल मेहता के इस टीवी सीरियल से फैंस को ज्यादा उम्मीद थी लेकिन यह टीवी सीरियल टीआरपी की रेस में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है। हालांकि 100 एपिसोड पूरे होने पर दिशा परमार और नकुल मेहता ने जश्न मनाया। 

दिव्यंका त्रिपाठी ने लगाई ट्रोलर की क्लास

टीवी की जानी-मानी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें इंडियन मच्छर कहकर बुलाया था। जिसके बाद दिव्यंका त्रिपाठी ने एक ट्रोलर की क्लास लगाई।

कोरोना की चपेट में आईं प्रियाल महाजन

पिछले कुछ दिनों से टीवी एक्ट्रेस प्रियाल महाजन मोलक्की टीवी शो से दूर थीं। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि अब टीवी अदाकारा कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। इस टीवी सीरियल में प्रियाल को ना देख कर फैंस उदास थे और यह कयास लगा रहे थे कि उन्होंने इस टीवी सीरियल को अलविदा कह दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।