लाइव टीवी

Top TV News: मोहेना कुमारी ने साझा की अपने बेटे की पहली तस्वीर, लॉकअप से हुआ दो हैंडसम मुंडों का पत्ता साफ 

Updated Apr 19, 2022 | 22:10 IST

Top TV News, 19 April 2022: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यहां देखें आज कौन से टीवी सितारे सुर्खियों में रहे।

Loading ...
Top TV News Today 19 April 2022
मुख्य बातें
  • मोहेना कुमारी ने साझा की अपने बेबी बॉय की पहली तस्वीर।
  • लाॅकअप शो से बाहर हुए दो हैंडसम मुंडे।
  • पांड्या स्टोर के एक्टर अक्षय खरोडिया बने पिता।

Trending TV News, 19 April 2022: रोजाना की तरह आज भी टीवी इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब टीवी जगत में हलचल ना होती हो। हर दिन टीवी सेलिब्रिटीज सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, कई टीवी सिलेब्रिटीज आज लाइमलाइट में रहे। अगर आपने आज की बड़ी टीवी न्यूज नहीं देखी हैं तो आप इस लेख में एक साथ टॉप खबरों को पढ़ सकते हैं। आज करणवीर बोहरा, जीशान खान, अक्षय खरोडिया, मोहेना कुमारी सिंह और साहिल आनंद खबरों में रहे। यहां देखें आज की टॉप टीवी न्यूज।

Also Read: विराट-सई की लव स्टोरी पर नहीं लगेगा ब्रेक! तो दुल्हन बनने से पहले ही विधवा हो जाएगी शिवानी

लॉकअप शो से बाहर हुए यह दो टीवी सितारे

कंगना रनौत का पॉपुलर रियालिटी शो लॉकअप आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में इस रियलिटी शो से दो हैंडसम मुंडों का पत्ता साफ हुआ है। करणवीर बोहरा और जीशान खान इस शो से बाहर हो गए हैं। जैसे ही यह पता चला कि करणवीर बोहरा और जीशान खान इस शो से एलिमिनेट किए गए हैं वैसे ही कई दर्शक हैरान रह गए। 

वायरल हुई सलमान खान की फोटो

सोशल मीडिया पर आज सलमान खान की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि सलमान खान एक छोटी सी बच्ची के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर अभिनेता जय भानुशाली की बेटी है। हाल ही में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई नामी सितारे शामिल हुए थे। इसमें कुछ टीवी सेलिब्रिटीज भी थे। इन टीवी सेलिब्रिटीज में से एक जय भानूशाली भी थे जो अपने पूरे परिवार के साथ इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी के दौरान सलमान खान जय भानुशाली की बेटी तारा के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

Also Read: Anupamaa: बा नहीं अब बड़ी बा अनुज-अनुपमा की शादी में अड़ाने वाली हैं टांग, शादी की पहली रस्म हो जाएगी बर्बाद 

पांड्या स्टोर के एक्टर अक्षय खरोडिया बने पिता 

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल पांड्या स्टोर के एक्टर अक्षय खरोडिया हाल ही में पिता बने हैं। अक्षय के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए अक्षय ने बताया कि उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय ने अपने हाथ में अपनी नन्ही सी बेटी को उठाया है। यह तस्वीर साझा करने के साथ अक्षय ने लोगों को प्यार, दुआ और आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया भी कहा।

मोहेना कुमारी ने साझा की अपने बेबी बॉय की तस्वीर 

जानी-मानी टीवी सेलिब्रिटी मोहेना कुमारी इस वर्ष 15 अप्रैल को एक बेटे की मां बनी थीं। हाल ही में मोहेना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बॉय की पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मां और बेटे का प्यार साफ झलक रहा है। मोहेना द्वारा साझा की गई फोटो में देखा जा सकता है कि उनके हाथ में उनके बेटे का हाथ है। यह तस्वीर साझा करने के साथ उन्होंने एक बड़ा सा नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि जब से उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है तब से उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है। 

Also Read: Imlie Spoiler Update: दम तोड़ेगी इमली-आदित्य की लव स्टोरी, टीवी शो में आने वाला है तगडा ट्विस्ट

साहिल आनंद को मिला भोजपुरी प्रोजेक्ट

टीवी और बॉलीवुड जगत के जाने-माने अभिनेता साहिल आनंद को अब एक नया प्रोजेक्ट मिला है। उन्हें जल्द ही भोजपुरी वेब सीरीज 'सैंया मगन पहलवानी में' देखा जाएगा। एक्टर ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए यह बताया कि शुरू में इस प्रोजेक्ट के लिए हां करते समय उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी लेकिन बतौर एक्टर वह हर भाषा में बनने वाले प्रोजेक्ट में काम करना चाहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।