लाइव टीवी

Trending TV News Today: बालिका वधू 2 में हुई शिवांगी जोशी की एंट्री तो सोशल मीडिया पर छाई श्रद्धा आर्या के रिसेप्शन की तस्वीरें 

Updated Nov 19, 2021 | 21:11 IST

Trending TV News Today: आज शिवांगी जोशी से श्रद्धा आर्या, सपना चौधरी, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा समेत यह टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • बालिका वधू 2 में होगी शिवांगी जोशी की एंट्री।
  • विशाल कोटियन की वजह से आईं करण और तेजस्वी में दूरियां।
  • मुसीबतों में घिरीं सपना चौधरी।

Trending TV News Today, 19 November 2021: छोटे पर्दे के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का हर एक एपिसोड काफी दिलचस्प होता जा रहा है। ‌ हाल ही में बिग बॉस 15 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें यह देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। नए प्रोमो में यह देखा गया कि तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा को छोड़कर विशाल कोटियन के साथ घंटों बातें कर रही हैं। दूसरी ओर तेजस्वी प्रकाश का यह व्यवहार करण कुंद्रा को काफी प्रभावित कर रहा है जिससे वह परेशान हैं। इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आने वाले एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी। 

बालिका वधू 2 में हुई शिवांगी जोशी की एंट्री

हाल ही में यह खबर मिली है कि टीवी की जानी-मानी अदाकारा शिवांगी जोशी की एंट्री बालिका वधू के दूसरे सीजन में हुई है। खबरों के अनुसार जल्द ही इस टीवी शो में एक लीप आने वाला है जिसके बाद आनंदी व्यस्क हो जाएगी और सीरियल की कहानी उसके इर्द-गिर्द घूमने लगेगी। इस रोल के लिए शिवांगी जोशी को अप्रोच किया गया है। इस पॉपुलर टीवी शो के लिए मेकर्स बेहतरीन अदाकारा को चुनना चाहते थे इसीलिए उन्होंने शिवांगी जोशी को अप्रोच किया। ईटाइम्स की खबर के अनुसार, शिवांगी जोशी व्यस्क आनंदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। 

सोशल मीडिया पर छाईं श्रद्धा आर्या के रिसेप्शन की तस्वीरें

टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। 17 नवंबर को श्रद्धा आर्य ने अपने दोस्तों और परिजनों को रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में श्रद्धा आर्या ने पाउडर ब्लू कलर की साड़ी और डायमंड नेकलेस पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। श्रद्धा आर्य की साड़ी और डायमंड नेकलेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 

दर्ज हुआ सपना चौधरी के खिलाफ केस

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी मुसीबतों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में सपना चौधरी के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ है। खबरों के मुताबिक सपना चौधरी ने एक शो कैंसिल कर दिया था। उनके ऊपर यह आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने इस शो में आने वाले दर्शकों के पैसे नहीं लौटाए हैं। इस मामले की सुनवाई 22 नवंबर को होगी।

बिग बॉस 15 में नहीं होगी पवित्रा पुनिया की एंट्री

पिछले कुछ दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस 15 में पवित्रा पुनिया और पारस छाबड़ा की एंट्री होने वाली है। लेकिन हाल ही में पवित्रा पुनिया ने यह साझा किया है कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनेंगी। इन अफवाहों को झूठा ठहराते हुए पवित्रा पुनिया ने कहा कि वह बिग बॉस 15 में एंट्री नहीं लेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।