लाइव टीवी

Top TV News Today: 63 की उम्र में टीवी डेब्यू करेंगी नीतू कपूर तो वायरल‌ हुईं शमा सिकंदर की शादी की तस्वीरें 

Updated Mar 15, 2022 | 23:41 IST

Top TV News Today, 15 March 2022: छोटे पर्दे से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। नीतू कपूर, शमा सिकंदर, कृष पाठक और तेजस्वी प्रकाश समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे।

Loading ...
Top TV News Today 15 March 2022
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर करने जा रही हैं अपना टीवी डेब्यू।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शमा सिकंदर की शादी की तस्वीरें।
  • कृष पाठक ने किया टीवी पर कमबैक।

TV Newsmakers Of The Day, 15 March 2022: रोजाना की तरह आज भी छोटे पर्दे से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। अगर आपने टीवी जगत से सामने आई खबरों पर अपनी नजर नहीं डाली है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए टीवी रैप लेकर आए हैं जहां आप छोटे पर्दे से सामने आईं आज की बड़ी खबरें एक साथ पढ़ सकेंगे। बात करें आज की मुख्य टीवी खबरों की तो जानी-मानी बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर अब 63 साल की उम्र में अपना टीवी डेब्यू करने वाली हैं। वहीं छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा शमा सिकंदर ने शादी कर ली है और उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यहां देखें छोटे पर्दे से सामने आईं आज की बड़ी खबरें। 

Also Read: अपनी सगाई के दिन रो-रोकर Imlie का होगा बुरा हाल, किडनैप होने के साथ उस पर लगेगा धोखाधड़ी का इल्जाम

टीवी डेब्यू करेंगी नीतू कपूर

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा नीतू कपूर ने पिछले कई सालों से फिल्मों से दूरी बना कर रख रही है। हालांकि उन्हें कई टीवी रियलिटी शो में देखा जा चुका है लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसकी वजह से दर्शक बहुत खुश हैं। अब जल्द ही बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। वह छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में बतौर जज नजर आएंगी। नीतू कपूर के साथ इस टीवी रियलिटी शो में डांसिंग क्वीन नोरा फतेही को भी देखा जाएगा। एएनआई से बात करते हुए नीतू कपूर ने यह बताया कि इस शो का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। 

वायरल हुईं शमा सिकंदर की शादी की तस्वीरें 

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा शमा सिकंदर ने अपने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिराॅन के साथ शादी कर ली है। 14 मार्च को गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शमा सिकंदर ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की। इस शादी में उनके परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए थे। वर्ष 2015 में इन दोनों ने सगाई की थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीर सामने आई वैसे ही यह वायरल हो गईं। लोग इन्हें शादी की जमकर बधाई दे रहे हैं। 

कृष पाठक में किया टीवी पर कमबैक

पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष्ण पाठक ने छोटे पर्दे पर वापसी किया है। छोटे पर्दे पर नए टीवी सीरियल यह झुकी झुकी सी नजर में कृष 'कृष रस्तोगी' की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कृष पाठक को अपने पिता की ओर से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। सुनील लहरी ने फैन्स से यह अनुरोध किया कि जैसे उन्हें रामायण के बाद प्यार दिया गया था ठीक वैसे ही लोग उनके बेटे कृष को प्यार दें। ‌

Also Read: दर्शकों के दिलों के तार छूने आई है सेजल-योहान की लव स्टोरी, देखें स्पाई बहू की कास्ट और कहानी समेत सभी जरूरी बातें

करण कुंद्रा के साथ पहली होली मनाएंगी तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ने फोटोग्राफर से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वह करण कुंद्रा के साथ अपनी पहली होली मनाने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने शूट से ब्रेक लेकर करण कुंद्रा के साथ अपनी पहली होली जरूर मनाएंगी। वह करण कुंद्रा के साथ उस दिन कुछ खास करने की प्लानिंग कर रही हैं। उन्होंने लोगों को अपनी और करण कुंद्रा की जोड़ी को प्यार और सपोर्ट देने के लिए भी धन्यवाद कहा।

इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर एक हुए मलाइका अरोड़ा और किरण खेर

इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 9 में मलाइका अरोड़ा और किरण खेर एक हो गए हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और किरण खेर की तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी कि वह किरण खेर के साथ इस शो को जज करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों के लिए शिल्पा शेट्टी इस शो से दूर रहेंगी इसीलिए मलाइका अरोड़ा उनकी जगह ले रही हैं। एक बार से मलाइका अरोड़ा और किरण खेर को एक साथ देख कर दर्शक बहुत खुश हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।