लाइव टीवी

Top TV News: क्या कॉफी विद करण 7 में होगी सोनम कपूर की एंट्री? जानें KKK 12 में आएगा कौन सा नया ट्विस्ट

Updated Jul 22, 2022 | 20:57 IST

TV News Today in Hindi, 22 July 2022: राखी सावंत, रूपाली गांगुली, रोहित शेट्टी, करण जौहर, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर समेत आज कई सितारे सुर्खियों में रहे। यहां पढ़ें आज के टॉप टीवी न्यूज हिंदी में।

Loading ...
Trending TV News 22 July 2022
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट पर राखी सावंत ने किया रिएक्ट।
  • नट्टू काका के किरदार पर बोले किरण भट्ट।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में देखने को मिलेगा नया ट्विस्ट।

TV News Today in Hindi, 22 July 2022: टीवी इंडस्ट्री में आज दिन भर कई हलचल देखने को मिली जिन्होंने सुर्खियां बटोर लीं। आज छोटे पर्दे के कई सितारे सुर्खियों में रहे। बात करें अगर कॉन्ट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत की तो हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट पर रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह रणवीर सिंह के फोटो शूट पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह की इन फोटोज पर रिएक्ट करते हुए राखी सावंत ने कहा कि रणवीर सिंह नहाने जा रहे थे तभी दो बंदर उनके कपड़े उठाकर ले गए जिसकी वजह से उन्होंने ऐसे पोज दिए हैं। राखी सावंत का यह वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: अपने एलिमिनेशन की खबर सुनते ही अनेरी वजानी करने लगी थीं डांस, जानें क्यों

क्या कॉफी विद करण 7 में आएंगे अर्जुन कपूर और सोनम कपूर?

पिंकविला की एक खबर के अनुसार, करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण 7 में अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर आहूजा के साथ नजर आ सकते हैं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि सोनम कपूर ने इस टॉक शो के लिए शूटिंग कर ली है। ऐसे में अगर सोनम कपूर इस शो में आईं तो बेबी बंप के साथ यह उनका पहला ऑनस्क्रीन अपीयरेंस होगा। फिलहाल करण जौहर, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर अहूजा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नट्टू काका के किरदार पर बोले किरण भट्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में फिलहाल नट्टू काका का किरदार किरण भट्ट निभा रहे हैं। नट्टू काका के किरदार पर बात करते हुए किरण भट्ट ने कहा कि वह नट्टू काका का किरदार निभाने के लिए घनश्याम नायक के तरीके को अपनी तरह से सीख रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह घनश्याम नायक से कहा करते थे कि यह शो बहुत अच्छा है लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह कभी इस शो का हिस्सा बनेंगे।

Also Read: 15 मिनट में हो गई थीं अनुपमा फेम रुपाली गांगुली की शादी, मेहंदी में लगे थे 4 घंटे

खतरों के खिलाड़ी 12 में आने वाला है नया ट्विस्ट

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। यह हफ्ता इस टीवी शो के हर एक खिलाड़ियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। क्योंकि इस बार हर एक कंटेस्टेंट की पेयरिंग होगी और उन्हें अपने पार्टनर के साथ ही स्टंट करना पड़ेगा। हाल ही में एक प्रोमो रिलीज हुआ था जिसमें रूबीना दिलैक और कनिका मान एक साथ स्टंट करते हुए नजर आ रही थीं।

अपने नए टीवी सीरियल के बारे में काम्या पंजाबी ने तोड़ी चुप्पी

छोटे पर्दे पर अब जल्द ही नया टीवी सीरियल संजोग शुरू होने वाला है। इस टीवी शो में जानी-मानी टीवी अदाकारा काम्या पंजाबी को देखा जाएगा। हाल ही में टीवी अदाकारा ने अपने शो के बारे में बहुत कुछ साझा किया है। टीवी अदाकारा ने बताया कि यह नया टीवी सीरियल दो मां की कहानी पर आधारित है। इसके बाद अदाकारा ने कहा कि वह इस टीवी सीरियल में गौरी का किरदार निभा रही हैं जो एक पढ़ी-लिखी महिला होने के साथ बहुत इमोशनल, गुस्से वाली और प्यारी औरत है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।