लाइव टीवी

Trending TV news today: सीरियल शक्तिमान के पूरे हुए 24 साल, शिल्‍पा करेंगी OTT में डेब्‍यू, पढ़े और खबरें

Updated Sep 13, 2021 | 23:39 IST

Tv News: टीवी इंडस्ट्री में दिनभर में कई रोचक खबरों ने लोगों को एंटरटेन किया। हम आपको कुछ ऐसी ही चुनिंदा खबरों के बारे में बातएंगे जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
tv trending news
मुख्य बातें
  • निया शर्मा ने दो घूंट गाने पर जमकर किया डांस
  • मुकेश खन्‍ना को शक्तिमान के दौरान झेलनी पड़ी थीं मुश्किलें
  • शिल्‍पा शेट्टी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म में दिखाएगी अपना दम

Latest Tv news: टीवी इंडस्ट्री में सोमवार को कई दिलचस्‍प खबरें सामने आईं। जिनमें से कुछ ने दर्शकों को एंटरटेन किया तो कुछ ने उन्‍हें हैरान कर दिया। आज हम आपको दिनभर की कुछ ऐसी ही चुनिंदा खबरों के बारे में बताएंगे, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

मुकेश खन्‍ना के पॉपुलर शो शक्तिमान के पूरे हुए 24 साल 

देश के पहले सुपरहीरो शो शक्तिमान को 13 सितंबर को 24 साल पूरे हो गए हैं। 13 सितंबर 1997 में शक्तिमान का पहला एपिसोड दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुआ था। ये सीरियल साल 2005 तक चलला था। इसके बाद अचानक शक्तिमान को बंद कर दिया गया था। मुकेश खन्‍ना ने इसमें अहम किरदार निभाया था। सीरियल को बनाने में मुकेश खन्ना के सामने कई मुश्किलें आई थीं। 

शिल्पा शेट्टी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म में रखेंगी कदम 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जल्‍द ही ओटीटी में डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शिल्‍पा की ओटीटी सीरीज़ की कहानी में दर्शकों को सुष्मिता सेन की पॉपुलर वेब सीरीज आर्या  के शक्तिशाली कैरेक्‍टर की झलक देखने को मिल सकती है। 

बिग बॉस 15 के लिए इन कंटेस्‍टेंट का नाम सुर्खियों में 

सलमान खान की ओर से होस्‍ट किया जाने वाला बिग बॉस सीजन 15 जल्‍द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इसमें शामिल होने वाले कंटेस्‍टेंट के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स ने नए सीजन के लिए यंग टीवी एक्ट्रेस रीम शेख को अप्रोच किया है। वहीं उनके साथ पॉपुलर एक्‍टर अर्जुन बिजलानी, दिशा वकानी समेत अन्‍य दिग्‍ग्‍ज कलाकारों से भी संपर्क किया है। 

निया शर्मा ने 'दो घूंट' गाने पर लगाए ठुमके 

टीवी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा मुंबई के एक बार में अपने नए गाने  'दो घूंट' पर ठुमके लगाती हुई नजर आईं। इस पर  उनके हॉट मूव्‍स को देख फैंस घायल हो गए हैं। निया ने डांस का ये वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर भी पोस्‍ट किया है। जिस पर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। 

शिवांगी जोशी के घर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है का रीयूनियन 

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी अपने नए घर पर गणपति पूजा रखी थी। इस दौरान उनके सीरियल की पूरी कास्‍ट इकट्ठा हुई थी। मगर इस रीयूनियन में शो के मेन लीड मोहसिन खान गायब नजर आए। शिवांगी ने सोशल मीडिया पर कास्‍ट के साथ कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।