लाइव टीवी

बीमार कुत्ते का ऐसे ख्याल रख रही टीवी एक्ट्रेस, राम कपूर को जानें क्यों हो रही जलन [Video]

Updated Aug 10, 2019 | 13:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बारिश के मौसम में राम कपूर के डॉग को फीवर आ गया है। खास बात तो ये है कि राम कपूर की पत्नी गौतम गाडगिल ऐसे में उनके पैट का खास ख्याल रख रही हैं...

Loading ...
Ram kapoor pat Sick Tv Actress Gautami Gadgil Care him watch videoRam kapoor pat Sick Tv Actress Gautami Gadgil Care him watch video
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी गाडगिल।
मुख्य बातें
  • राम कपूर पिछले कुछ टाइम से अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं।
  • राम कपूर ने काफी हद तक खुद को फैट टू फिट में ट्रांसफॉर्म कर लिया है।
  • राम के नए लुक को लेकर कुछ लोग दावा कर रहे थे कि उन्होंने सर्जरी का सहारा लिया है।

टीवी एक्टर राम कपूर पैट लवर के तौर पर जाने जाते हैं। राम कपूर अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डॉग के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में राम कपूर ने अपने फैन्स को जानकारी दी है कि उनका डॉग बीमार हो गया है। बारिश के मौसम में राम कपूर के डॉग को फीवर आ गया है। खास बात तो ये है कि राम कपूर की पत्नी गौतम गाडगिल ऐसे में उनके पैट का खास ख्याल रख रही हैं।
राम कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें गौतमी बीमार डॉग को फीडिंग कराती दिख रही हैं। इसके साथ ही राम कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राम कपूर ने बताया कि उन्हें अपने ही डॉग से जलन हो रही है। इस वीडियो में गौतमी डॉग को फूड खिलाती दिख रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में राम कपूर कह रहे हैं कि वो पत्नी से इस तरह का प्यार पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। शादी के पिछले 16 सालों में पत्नी गौतमी ने उन्हें कभी इस तरह से ट्रीटमेंट नहीं दिया है। इस पर गौतमी कहती हैं कि डॉग बीमार है। रिप्लाय में राम कपूर कहते हैं, 'क्योंकि लॉजिक है कि डॉगी बोल नहीं सकता है, इसलिए स्पेशल व्यवहार है। अब से मैं भी हमेशा चुप रहूंगा।' इस पर गौतमी हंस पड़ती हैं तो राम कहते हैं, 'आज से मैं बात ही नहीं करने वाला हूं। अब आज के बाद आप लोगों को मेरी आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। क्या लाइफ है यार डॉगी की...।' हालांकि राम कपूर का फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। 


राम कपूर पिछले कुछ टाइम से अपने वेट लॉस को लेकर भी चर्चा में हैं। राम कपूर ने काफी हद तक खुद को ट्रांसफॉर्म कर लिया है। हालांकि इस फैट टू फिट जर्नी के बाद राम कपूर को लेकर कुछ लोग दावा कर रहे थे कि उन्होंने सर्जरी का सहारा लिया है। इन खबरों पर राम कपूर की वाइफ गौतमी ने खंडन किया था। 

एक इंटरव्यू में राम कपूर की वेट लॉस जर्नी के बारे में बताते हुए गौतमी ने कहा था, 'फिटनेस हमारे लिए काफी पर्सनल चीज है। फिटनेस के लिए आप किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। राम ने एक दिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की ठान ली और उसने कर दिखाया। राम खाने पीने के काफी शौकीन है। ऐसे में वेट लॉस के लिए अपनी डाइट कंट्रोल करना उनके लिए काफी मुश्किल था। इसी वजह से उनके वेट लॉस में इतना ज्यादा वक्त लगा। राम के पास कोई वर्क कमिटमेंट्स नहीं हैं, इस कारण वह अपनी फिटनेस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सके। इस दौरान राम कपूर ने कोई सप्लीमेंट नहीं लिया और ना ही उन्होंने सर्जरी कराई।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।