लाइव टीवी

28 की उम्र तक 'मैर‍िड' हो गया था इन टीवी स्‍टार्स का स्‍टेटस, द‍िखाया शादी का लड्डू जल्‍दी खाना है अच्‍छा

Updated Sep 18, 2020 | 07:49 IST

TV actors who tied the knot in their 20s: टीवी, बॉलीवुड में जल्दी शादी को करियर में रोड़ा माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे टीवी एक्टर हैं जो जल्दी शादी करके भी आज सफल हैं।

Loading ...
टीवी के इन अभ‍िनेताओं ने जल्‍दी कर ली थी शादी
मुख्य बातें
  • अपनी सीता यानी देवलीना से गुरमीत ने की शादी
  • बरुन ने अपनी स्कूल फ्रेंड से साल 2010 में शादी
  • 24 साल की उम्र में अर्जुन ने गुरदीप से शादी की

आमतौर ऐसा माना जाता है कि टीवी और सिनेमा में काम करना है तो व्यक्तिगत जीवन की बलि देनी होती है। इस फील्ड में काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्री लंबे समय तक काम करते हैं और शादी तब करते हैं जब सफलता पा चुके होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी एक्टर की कहानी बताएंगे, जो जल्दी शादी कर लिए और आज भी उन्हें दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है।  

बरुन सोबती  

टीवी जगत में बरुन को भला कौन नहीं जानता। साल 2009 में इन्होने बतौर टीवी एक्टर अपने करियर की शुरुआत की। बरुन ने अपनी स्कूल फ्रेंड से साल 2010 में शादी कर ली। मनोरंजन जगत में कदम रखे अभी बरुन को ज्यादा समय भी नहीं हुआ था।  

रजत टोकस  

यह विश्वास करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन महज 24 साल की उम्र में रजत टोकस ने अपनी प्रेमिका सृष्टि से शादी की। जब वह मुश्किल से 24 साल की थी। उन्होंने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 2014 में उदयपुर पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। 

गुरमीत चौधरी  

टीवी पर भगवान् राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी अपनी सीता से ही असल जीवन में विवाह किये। गुरमीत ने देबिना से शादी की। महज 27 साल की उम्र में गुरमीत ने अपना जीवनसाथी चुन लिया और आज भी गुरमीत का करियर ग्राफ ऊपर ही बढ़ रहा है।  

करणवीर बोहरा  


टीवी दुनिया के चहेते एक्‍ट्रर करण अपनी एक्टिंग से सबका मन मोहते रहे हैं। बिग बॉस में उनका व्यवहार लोगों में उन्हें पॉपुलर बना दिया। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड टीजे से साल 2006 में शादी कर ली। दोनों बेहद खुश हैं और करणवीर का करियर ग्राफ भी बढ़िया चल रहा है।  

आशीष शर्मा  

चाहे वह मेजर रुद्र प्रताप राणावत के रूप में हो या श्री राम के रूप में,  हम सभी आशीष शर्मा से प्यार करते हैं। आशीष शर्मा का अभिनय सभी को पसंद है। जयपुर का यह लड़का एक शादीशुदा आदमी है। 28 साल की उम्र में आशीष ने शादी कर ली थी। हमें पता है कि कई लड़कियों का दिल टूट गया होगा इस खबर से।  

हुसैन कुवरजेरवाला  

टीवी अभिनेता हुसैन के अभिनय और मुस्कराहट पर न जाने कितने फिदा हैं। टीवी इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने वाले हुसैन ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड टीना से 2005 में शादी की। उस समय उनकी उम्र 27 साल थी।  

वरुण कपूर  

टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा वरुण जितने सुदंर हैं उतना ही खूबसूरत उनका व्यक्तित्व भी है। अपने इंटरव्यू में भी वो बड़े सौम्य तरीके से पेश आते हैं। वरुण ने भी 26 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली।  

अर्जुन पुंज  

टीवी पर डॉक्टर का किरदार निभाने वाले अर्जुन पुंज ने जब अपनी सहायक डॉक्टर से निजी जीवन में शादी कर ली, तो उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 24 साल की उम्र में अर्जुन ने गुरदीप से शादी की।  

अविनेश रेखी  


टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले ही अविनेश शादी के बंधन में बंध चुके थे। लंबे अरसे के बाद जब लोगों को पता चला कि ये एक्टर शादीशुदा है, तो लोगों के होश उड़ गए। किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। अविनेश ने 2010 में ही अपनी लेडी लव के साथ सात फेरे ले लिए थे। उस वक्त एक्टर की उम्र 26 साल थी।  

सुयश राय  


सुयश ने अपने से 8 साल बड़ी एक्ट्रेस किश्वर से शादी की। दोनों ने अपने करियर के शुरूआती दौर में ही शादी कर ली। शादी के वक्त सुयश 27 साल के थे।  

 वैसे प्यार और शादी इंसान को लाइफ में बहुत तरक्की दे सकती है। बस जरूरी है तो एक अच्छे जीवनसाथी की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।