लाइव टीवी

'क्राइम पेट्रोल सतर्क' होस्ट करने जा रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, खुद बताई क्या है शो की खासियत

Updated Dec 16, 2020 | 16:37 IST

Crime Patrol Satark: Women Against Crime: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपराध की घटनाओं पर आधारित एक शो को होस्ट करने जा रही हैं। यह शो सोनी टीवी पर अगले हफ्ते से प्रसारित किया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिव्यांका त्रिपाठी
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 'क्राइम पेट्रोल सतर्क' को होस्ट करेंगी
  • यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा
  • शो में अपराध की घटनाओं को नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया जाएगा

टीवी जगत में अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली दिव्यांका त्रिपाठी अपराध की घटनाओं पर आधारित शो क्राइम पेट्रोल सतर्क: वीमेन अगेंस्ट क्राइम को होस्ट करने वाली हैं। इस शो की कोशिश दर्शकों की आंख खोलना है, जिसमें दुष्कर्म, छेड़छाड़, हत्या और बाल शोषण जैसे जघन्य अपराधों को एक व्यापक और नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें कि यह शो 21 दिसंबर से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शो को लेकर कहा, ' महिलाएं अपनी जिंदगी के दौरान सामाजिक या पारिवारिक दबावों के कारण अपनी ताकत को भूल जाती हैं। कई बार महिलाओं को यह भी पता नहीं होता है कि उन्हें दबाया जा रहा है या उन पर अत्याचार किया जा रहा है। यह एक तथ्य है कि हर दिन ऐसी कई महिलाएं होती हैं जिन्हें ऐसी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है, चाहे उनकी कुछ भी हो। लेकिन इनमें से कितने मामले रिपोर्ट किए जाते हैं? क्यों महिलाएं, पीड़ित होने के नाते, शर्म और आघात के अधीन हैं?  व्यक्तिगत रूप से एक महिला यह नहीं चाहती कि उसके साथ ऐसा हो? मानसिकता और धारणा में बहुत बड़ा अंतर है, जिसे पाटने की आवश्यकता है और यह समय की जरूरत है। ''

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह समय है जब महिलाए को अपने हाथों में अपनी गरिमा की मशाल पकड़ें। हमें अपने बेटों और बेटियों को यह सिखाना बंद कर देना चाहिए कि महिलाएं संकट में हैं और उन्हें बचाना एक राजकुमार की जिम्मेदारी है। एक महिला को राजकुमार के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। वह हर तरह से सक्षम है। यह तभी हो सकता है जब हम महिलाएं खुद को और अपने आसपास की महिलाओं को महत्व देना शुरू कर दें। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने यह शो करने का फैसला किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।