लाइव टीवी

Smriti Irani-Divyanka Tripathi से Dipika Kakar तक, TV हसीनाओं ने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको हैरान

Updated Aug 22, 2021 | 13:00 IST

TV bahu weight loss| TV Actress major transformation: स्मृति ईरानी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, टीवी जगत की 5 पांच अभिनेत्रियां अपनी वेट लॉस जर्नी से खूब सुर्खियों में रहीं...

Loading ...
टीवी एक्ट्रेसेस
मुख्य बातें
  • कांची सिंह ने 8 किलो वजन कम कर फैंस को किया हैरान
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने 6 महीने में कम किया 10 किलो वजन
  • सेट पर चोट लगने के बाद बढ़ा दिव्यांका का वजन

टेलीविजन शो दर्शकों के मनोरंजन का मुख्य स्रोत है। शो के साथ इसके किरदार भी दर्शकों के लिए बेहद खास होते हैं। अपने पसंदीदा किरदार यानि एक्ट्रेस के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं, फिर चाहे उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल। वहीं टेलीविजन की हसीनाएं भी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

टेलीविजन जगत की कुछ अभिनेत्रियां अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं, ये अभिनेत्रियां अब पहले से काफी फिट नजर आती हैं। आज हम आपको स्मृति ईरानी, दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर दीपिका सिंह तक, टीवी जगत की 5 पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे। जिन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है।

स्मृति ईरानी

अभिनेत्री से राजनेता बनने वाली स्मृति ईरानी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। स्मृति ने टीवी जगत में एकता कपूर के सीरियल ‘सास भी कभी बहू थी’ से घर-घर में लोकप्रियता हासिल किया था। तुलसी वीरानी के रूप में स्मृति ने करीब आठ सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वह काफी स्लिम ट्रिम थी, लेकिन इसके बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। हालांकि लॉकडाउन के दौरान स्मृति ने अपने वजन पर काफी काबू पा लिया है और वह काफी फिट हो गई हैं। 

दीपिका सिंह

दीया और बाती में संध्या के किरदार में दर्शकों पर अपना जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका ने भी पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। प्रेग्नेंसी और बेटे को जन्म देने के बाद अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान डाइट और एक्सरसाइज के सहारे तेजी से वजन कम कर अभिनेत्री स्लिम फिट हो गई हैं।

कांची सिंह

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस कांची सिंह ने भी तीन महीने में 8 किलो वजन कम कर फैंस को सरप्राइज दिया है। इन दिनों कांची अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

कविता कौशिक

टीवी शो ‘एफआईआर’ में चंद्रमुखी के किरदार में दर्शकों का दिल जीतने वाली कविता कौशिक भी पहले से ज्यादा फिट नजर आती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर योग और एक्सरसाइज करते हुए फोटोज शेयर करती हुई नजर आती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

‘ये हैं मोहब्बते’ से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली और घर-घर पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी भी अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये हैं मोहब्बतें में शो की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना में उनका वजन तेजी से बढ़ गया था। जिसके बाद अभिनेत्री ने 6 महीने में 10 किलो वजन कम किया है। वजन कम करने के साथ अभिनेत्री ने अपने ड्रेसिंग सेंस में भी काफी बदलाव किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।