लाइव टीवी

कहीं 17 तो कहीं 44 साल उम्र, TV एक्ट्रेसेस ने जब दोगुनी उम्र के एक्टर्स संग किया रोमांस, जबरदस्त हिट हुए शोज

Updated Jun 15, 2021 | 20:05 IST

TV shows When actresses romanced older actors: जानें टीवी जगत की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने अपने से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। और ये जोड़ियां परदे पर सुपरहिट रहीं...

Loading ...
टीवी सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • टीवी शो झांसी की रानी अनुष्का सेन और विकास मनकतला के उम्र के बीच है 18 साल का फासला।
  • ससुराल सिमर का की अविका गौर मनीष रायसिंघन से हैं 22 साल छोटी, दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की दोनों की जोड़ी।

जब एंटरटेनमेंट की बात आती है तो इस इंडस्ट्री में कई तरह की दिलचस्प चीजें देखने को मिलती हैं। जैसे अभिनेताओं का कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करना या फिर अभिनेत्रियों का खुद से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ रोमांस करना। टेलीविजन या फिल्म उद्योग का हिस्सा होने के नाते अभिनेत्रियों को उन सभी चुनौतियों और भूमिकाओं का सामना करना पड़ता है जो उन्हें पेश की जाती हैं। खासकर टीवी एक्ट्रेस की बात करें तो उन्हें अक्सर अलग अलग रोल करते हुए देखा जाता है और खासकर खुद से बड़े एक्टर्स के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते नजर आती हैं।

टीवी जगत की ये अभिनेत्रियां ऐसी भूमिका निभाने से कभी नहीं कतराती हैं। वहीं टीवी जगत में अधिकतर ऐसे शो हैं जो असामान्य जोड़ी के लिए जाने जाते हैं और हिट साबित हुए हैं। इन अभिनेत्रियों ने अपनी केमेस्ट्री के बीच कभी उम्र को नहीं आने दिया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको टीवी जगत की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे जिन्होंने अपने से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। आइए जानते हैं।

अनुष्का सेन और विकास मनकतला

टीवी शो झांसी की रानी स्टार अनुष्का सेन और विकास मनकतला की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। अनुष्का सेन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई हैं। अनुष्का और विकास की उम्र में करीब 18 साल का अंतर है, क्योंकि अनुष्का 18 साल की हैं और विकास 36 साल के हैं।

प्रिया महाजन और अमर उपाध्याय

टेलीविजन शो मोल्की की प्रमुख जोड़ी प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन शानदार केमिस्ट्री है। शो में प्रियल, अमर की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, जो उनसे काफी छोटी हैं। आपको बता दें असल जिंदगी में दोनों की उम्र में 25 साल का फासला है। प्रियल जहां 19 साल की हैं वहीं अमर 44 साल के हैं।

रीम शेख और सेहबान आजिम

टीवी शो तुझसे है राब्ता से तो आप सब वाकिफ होंगे। इस शो में रीम शेख और सेहबान अजीम की जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इन दोनों की उम्र में 17 साल का फासला है। रीम जहां 16 साल की हैं वहीं सेहबान की उम्र 33 साल है।

अविका गौर और मनीष राय सिंघन

टीवी के मशहूर सीरियल ससुराल सिमर का में एक्ट्रेस अविका गौर और मनीष रायसिंघन को उनके ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए भी फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता रहा है। दोनों कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहे चुके हैं। दोनों जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं तो दर्शकों द्वारा उनकी केमिस्ट्री की खूब सराहना की जाती है। आपको बता दें जब दोनों ससुराल सिमर का में एक साथ काम कर रहे थे, तो अविका 22 साल की थी और मनीष 44 साल के थे।

मौनी रॉय और मोहित रैना

देवों के देव महादेव में भगवान शिव और सती के किरदार में नजर आ चुकी मौनी रॉय की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। आपको बता दें दोनों ऑन स्क्रीन जोड़ी के साथ रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। दोनों के उम्र में 4 साल का फासला है।

शहीर शेख और रिया शर्मा

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अबीर और मिष्ठी की खूबसूरत जोड़ी से तो आप सब वाकिफ होंगे। इस शो में शहीर शेख और रिया शर्मा की इस शानदार जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। आपको बता दें शो के दौरान रिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन के क्रश शहीर के साथ हमेशा से काम करना चाहती थी। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। रिया शर्मा 25 साल की हैं जबकि शहीर की उम्र 37 साल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।