लाइव टीवी

इन 8 टीवी स‍ितारों ने लॉकडाउन में घटाया वजन, शहनाज-कपिल ने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अपनाए ये पैंतरे

Updated Dec 25, 2020 | 06:02 IST

TV Celebs weight loss transformation: कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने सबको घर पर बैठा दिया। लेकिन इस समय का सही इस्तेमाल कर कई टीवी सेलिब्रिटीज ने अपना वजन घटाया और खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर लिया...

Loading ...
टीवी सेलेब्स का ट्रांसफॉर्मेशन।
मुख्य बातें
  • देश भर में लगे लॉकडाउन ने हम सबको घर पर खाली बैठा दिया था।
  • इस खाली समय का सदुपयोग करके कई लोगों ने अपना वजन घटाया। 
  • जानें टीवी सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने अपना वजन घटाया।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लगे लॉकडाउन ने हम सबको घर पर खाली बैठा दिया था। इस खाली समय को बिताने के लिए हर एक इंसान ने तरह-तरह की चीजें कीं। कुछ लोगों ने इस दौरान बहुत वजन बढ़ा लिया तो वहीं कुछ लोगों ने इस खाली समय का सदुपयोग करके अपना वजन घटाया। चलिए जानते हैं इस समय का सही इस्तेमाल करके किन टीवी सेलिब्रिटीज ने अपना वजन घटाया है और अपने आपको और स्वस्थ बनया है।

1. शहनाज गिल

शहनाज गिल का वेट ट्रांसफॉरमेशन बहुत रोचक है। जब वह बिग बॉस 13 से बाहर आई थीं तब उनका वजन 67 किलो था। जब लॉकडाउन खत्म हुआ तो उनका वेट 55 किलो रह गया। शहनाज गिल ने वेट कम करने के सवाल पर यह बताती हैं कि उन्होंने लॉकडाउन में मांसाहारी खाना, चॉकलेट और आइसक्रीम खाना सब छोड़ दिया था। वह सिर्फ हेल्दी खाना खाती थीं। उन्होंने बताया अगर उन्हें दो रोटी की भूख लगती होती थी तो वह सिर्फ एक रोटी खाती थीं। शहनाज गिल ने बताया था कि वह मन मार कर खाती थीं। शहनाज गिल ने इन 6 महीनों में एक भी एक्सरसाइज नहीं किया और बस अपने खाने पर लगाम लगाकर 12 किलो वजन घटा लिया। 

2. कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल ने इस लॉक डाउन का सदुपयोग करते हुए 11 किलो वजन घटा लिया है। उस दौरान‌ वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते थे। उन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा ट्रेडमिल पर भागा करते थे, रोप स्क्वाट और वेट लिफ्टिंग भी किया करते थे। एक वीडियो में कपिल शर्मा ने बताया था कि पहले वह 92 किलो के हुआ करते थे और अब वह 81 किलो के हैं। कपिल शर्मा के शो पर जितने भी कलाकार आते हैं वह‌ सब कपिल शर्मा की तारीफ किए बिना रहते नहीं हैं।


3. कश्मीरा शाह
बीते कुछ सालों में कश्मीरा शाह ने करीब 13 से 14 किलो वजन बढ़ा लिया था। लॉकडाउन के समय का सही इस्तेमाल करके उन्होंने वापस 13 किलो वजन कम कर लिया है। एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीरा ने बताया कि उन्होंने 7 जनवरी से डाइटिंग करना शुरू कर दिया था जिसके वजह से उन्हें काफी फायदा हो रहा था। लेकिन जब 21 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ तो वह‌ डिप्रेशन में चली गई थीं जिसकी वजह से उनका वेट और कम होने लगा था। दरअसल उनके डिप्रेशन की वजह यह थी कि, उनका डाइट का खाना बाहर से आता था जो लॉकडाउन की वजह से बंद हो गया था, उन्हें लगता था कि उन्होंने 3 महीने में जितनी मेहनत की है वह सब बर्बाद हो जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और 2 महीने बाद जून या जुलाई से उनको वापस डाइट का खाना मिलने लगा। उनको इस समय का फायदा हुआ कि वह वापस नियमों में रहने लग गईं। 

4. मोनालीसा
मोनालीसा अपने वेट ट्रांसफॉर्मेशन के बाद बहुत खुश हैं और उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 7 किलो वजन कम कर लिया है। मोनालिजा ने बताया मैं हमेशा योगा किया करती थी और 45 मिनट से 1 घंटा कार्डियो एक्सरसाइज को दिया करती थी। इस दौरान वह स्ट्रिक्ट डाइट को भी फॉलो करती थीं। अपने फैंस के कहने पर उन्होंने अपना डाइट और वर्कआउट प्लान सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने बताया कि वजन कम करने के लिए 70 प्रतिशत डाइट और 30 प्रतिशत एक्सरसाइज की जरूरत है।

5. कृष्णा अभिषेक
अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ कृष्णा ने भी अपना वजन कम कर लिया है। एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया था कि लॉकडाउन के समय वह हेल्दी खाना बनाया करती थीं जिसका असर कृष्णा को भी हुआ है। दोनों पति-पत्नी को फिट देखकर उनके फैंस सराहना देते हैं। 


6. आरती सिंह
बिग बॉस 13 के घर से बाहर आने के बाद आरती सिंह ने लॉकडाउन का सही इस्तेमाल किया और 8 किलो वजन घटा लिया। आरती सिंह ने बताया कि वह एक दिन 50 मिनट के लिए योगा और दूसरे दिन 40 मिनट के लिए ब्रिस्क वॉक किया करती थीं। आरती सिंह को खाना बहुत पसंद है और बिग बॉस के घर में रहते हुए उन्होंने 8 किलो वजन बढ़ा लिया था। 


7. सुरभि चांदना
सुरभि चांदना ने पिलेट्स, जुंबा और बैलेंसड डाइट के मदद से अपना वजन कम कर लिया है। नागिन 5 के सेट से वो अपनी नई फोटो शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है।

8. सोनाली दैनी 
सोनाली दैनी जिनको हम पॉपुलर किरदार गंगूबाई की वजह से जानते हैं, उन्होंने लॉकडाउन का सही इस्तेमाल करके 22 किलो वजन घटा लिया है। वह बताती हैं कि जब वह मोटी थीं तो लोग उन्हें बहुत बुरा भला कहते थे, वह उनकी बातों को हंसकर टाल देती थीं लेकिन कहीं ना कहीं उनको भी बुरा लगता था। उन्होंने इन सभी बातों को इग्नोर किया और वजन कम करने के लिए जी-जान से मेहनत की। ऐसा करके सोनाली ने बहुत से लोगों को प्रेरणा दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।