लाइव टीवी

TV की 5 बड़ी खबरें, करण सिंह ग्रोवर को हुआ कोरोना तो शिविन नारंग ला रहे नया टीवी शो, शहनाज गिल का शादी प्लान

Updated Jan 11, 2021 | 22:42 IST

TV Top 5 news of the day : आज की वो पांच बड़ी खबरें जिन्होंने टीवी जगत में खूब हंगामा मचाया। एक नजर आज की टीवी न्यूजमेकर्स पर...

Loading ...
टीवी सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • हम रोजाना की बड़ी घटनाओं के साथ वापस आ गए हैं।
  • करण सिंह ग्रोवर को हुआ कोरोना।
  • आज की 5 बड़ी खबरें जिन्होंने खूब हंगामा मचाया।

टीवी की दुनिया की हम रोजाना की बड़ी घटनाओं के साथ वापस आ गए हैं। टीवी की दुनिया में आज क्या-क्या बड़ा हुआ है हम आपको बताएंगे। आज की वो पांच बड़ी खबरें जिन्होंने टीवी जगत में खूब हंगामा मचाया। एक नजर आज की टीवी न्यूजमेकर्स पर...

करण सिंह ग्रोवर को हुआ कोरोना
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इन दिनों सर्बिया में अपनी वेब सीरीज कुबूल है 2.0 की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच करण सिंह ग्रोवर को कोरोना हो गया है। अभिनेता ने 3 दिसंबर को वेब सीरीज शूटिंग के लिए टीम के साथ सर्बिया के लिए उड़ान भरी थी और 28 दिसंबर को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। दरअसल करण सिंह ग्रोवर 29 दिसंबर को क्रू मेंबर्स के साथ भारत लौटने वाले थे और इससे पहले सभी को अनिवार्य COVID-19 टेस्ट के लिए जाना था। जिसमें उनको पॉजिटिव पाया गया। टीम के अन्य कुछ सदस्यों को भी परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है और इसलिए वो अभी भी दूसरे देश में फंसे हुए हैं। 

नए सीरियल के साथ आ रहे शिविन नारंग
स्टार प्लस एक लोकप्रिय क्षेत्रीय शो आपकी नजरों ने समझा का रीमेक सीरियल ला रहा है। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। शो में एक आदमी की कहानी दिखाई जाएगी, जो कि एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रोशनी खो देता है। लेकिन वो आत्म-निर्भर होने और सामान्य जीवन जीने से नहीं रोक पाता है। अब इस शो में लोकप्रिय अभिनेता शिविन नारंग को मुख्य किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है। शो से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी, 'शो जल्द ही फ्लोर पर जाएगा। मेकर्स एक्टर्स को लॉक करने की तैयारी में हैं। शो में एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए शिविन से संपर्क किया गया है। हालांकि चीजों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।'

शहनाज गिल बड़े घर के साथ चाहती हैं जिम भी
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की। इस दौरान शहनाज ने अपनी शादी के बारे में भी बात की। शहनाज ने कहा कि शादी करने की उनकी उम्र नहीं है, बल्कि वह कड़ी मेहनत करना चाहती हूं और अधिक सफलता पाना चाहती हूं। यदि मैं संघर्ष करने वाली लड़की नहीं होती, तो अब तक शादी हो चुकी होती और बच्चे भी होते। लेकिन अभी मुझे काम करना है और उस पर ही ध्यान केंद्रित करना है।' शहनाज ने यह भी बताया कि वो एक बड़ा घर और इसमें एक जिम का सपना देखती हूं। उसने कहा कि वह कई लोगों के सामने वर्कआउट करना पसंद नहीं करती है और इसलिए घर में जिम करना चाहती हैं।

एंजायटी से पीड़ित है इश्कबाज की एक्ट्रेस 
दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी मेंटल इश्यूज से गुजर चुके हैं। कुछ समय पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन की भतीजी नव्या नवेली ने भी खुलासा किया था कि वो एंजायटी से गुजर चुके हैं और इसके लिए ट्रीटमेंट लेना पड़ा था। अब, इश्कबाज और इश्क में मरजावां-2 की स्टार मानसी श्रीवास्तव ने भी एंजायटी से पीड़ित होने का खुलासा किया है। मानसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या आप जानते हैं? मैं एंजायटी से ग्रस्त हूं। एक हद तक मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। हम मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आवश्यक सहायता पा सकते हैं। चलो एक दूसरे की मदद करते हैं।'

नागिन 5 हो रहा ऑफ एयर?
शरद मल्होत्रा, सुरभि चांदना और मोहित सहगल का टीवी शो 'नागिन 5' अगस्त 2020 में लॉन्च हुआ था। एकता कपूर एकबार फिर से ऑडियंस के लिए नई सुपरनैचुरल कहानी लेकर आईं। हालांकि अब खबर आ रही है कि टीवी शो नागिन-5 ऑफ एयर हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक फरवरी 2021 में मेकर्स इसे रैप करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक सूत्र ने नागिन 5 को लेकर बताया, 'Naagin 5 छह महीने टेलिकास्ट होने के बाद फरवरी में बंद हो जाएगा। अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। टीम को पहले से ही इसके बारे में पता है। आखिरी एपिसोड इस महीने के अंत तक शूट किया जाएगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।