लाइव टीवी

TV News 11 May 2022: खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट हो सकते हैं सिद्धार्थ निगम, उर्फी जावेद ने पहनी सबसे बोल्ड ड्रेस

Updated May 11, 2022 | 23:00 IST

TV News 11 May 2022: मीका सिंह का स्वंयंवर शो मीका दी वोटी 19 जून से टेलिकास्ट होगा। इसके लिए मीका सिंह 48 घंटे शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, उर्फी जावेद ने पहनी अभी तक की सबसे बोल्ड ड्रेस। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

Loading ...
TV News 11 May 2022
मुख्य बातें
  • मीका दी वोटी के लिए मीका सिंह ने की 48 घंटे लगातार शूटिंग।
  • अनुज-अनुपमा की मेहंदी से नाराज हुए फैंस।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ सकत हैं सिद्धार्थ निगम।

TV News 11 May 2022: रिएलिटी शो लॉक अप के विनर मुनव्वर फारूकी ने शो जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नाजिल संग रिश्ते पर मुहर लगा दी है। वहीं, एक बार फिर उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी लुक्स के कारण चर्चा में बनी हुई है। टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा की मेहंदी के ट्रैक से फैंस नाराज हैं। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 
 
मीका सिंह जल्द ही अपना स्वंयंवर शो मीका दी वोटी लकर आने वाले हैं। इस शो के जरिए मीका सिंह अपनी दुल्हन खोजने जा रहे हैं। मीका सिंह ने इस शो के लिए लगभग 48 घंटे तक लगातार शूटिंग कर रहे हैं। यही नहीं, इसके अलावा वह चंडीगढ़ की तपती धूप में अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की भी शूटिंग कर रहे हैं। मीका सिंह का स्वंयंवर शो 19 जून से टेलिकास्ट होगा। इस शो को मीका सिंह के करीबी दोस्त शान होस्ट करने जा रहे हैं।  

Also Read: लॉकअप शो में अपनी जर्नी को लेकर पायल रोहतगी ने कहा ये,‌ बताया कौन सी हैं शो की सबसे अच्छी और बुरी यादें 

खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे सिद्धार्थ निगम?
अलादीन नाम तो सुना ही होगा के एक्टर सिद्धार्थ निगम टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शो के मेकर्स सिद्धार्थ निगम को शो में लेना चाहते हैं। वह इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रहे हैं। हालांकि, अभी एक्टर ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। खतरों के खिलाड़ी  सीजन 12 के लिए रुबीना दिलैक, राजीव अदातिया, सृष्टि झा, शिवांगी जोशी, एरिका पैकार्ड और चेतना पांडे का नाम लगभग कंफर्म हो गया है। 

अनुपमा के मेकर्स पर भड़के फैंस 
टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों अनुज और अनुपमा की मेहंदी सेरेमनी का ट्रैक दिखाया जा रहा है। हालांकि, शो के इस ट्रैक से फैंस खुश नहीं हैं। वह मेकर्स पर आरोप लगा रहे हैं कि शो को बर्बाद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अनुपमा को बर्बाद करना बंद करो नाम से हैशटैग चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अनुपमा के हाथों पर लगी मेहंदी का मजाक बनाते हुए लिखा, ' सॉरी लेकिन, मैं इस मेहंदी आर्टिस्ट से बेहतर आर्टिस्ट हूं। मैं ये फ्री में भी कर सकती थीं।'

उर्फी जावेद ने पहनी सबसे बोल्ड ड्रेस
बिग बॉस 15 ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने ब्लू बिकिनी पहनी हैं। वहीं, नीचे उन्होंने केवल ट्रांसपेरेंट दुपट्टा पहना हुआ है। 

उर्फी की बिकिनी इस वजह से खास है कि ऊपर का हिस्सा सीप का बना हुआ है। उर्फी ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'ये टॉप सीप से बनाया है और पैरों के आसपास सी- थ्रू (पारदर्शी) कपड़ा पहना।'  उर्फी ने बताया कि ये ड्रेस उन्होंने खुद तैयार की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।