लाइव टीवी

TV News 7 Sept: अक्षरा सिंह ने बिग बॉस पर किया बड़ा खुलासा, मदालसा शर्मा ने मोनोकिनी में शेयर की फोटो

Updated Sep 08, 2021 | 01:01 IST

TV news 8 Sept 2021: अक्षरा सिंह ने बिग बॉस 15 ओटीटी से निकलने के बाद कई खुलासे किए हैं। भारती सिंह ने 15 किलो वेट लॉस किया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
TV News 07 September 2021, टीवी न्यूज 07 सितंबर 2021
मुख्य बातें
  • अक्षरा सिंह ने बिग बॉस पर कई खुलासे किए हैं।
  • मदालसा शर्मा ने ब्लैक मोनोकिनी में फोटो शेयर की है।
  • भारती सिंह ने 15 किलो वजन घटाया है।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी से बाहर होने के बाद अक्षरा सिंह  ने कई खुलासे किए हैं। अक्षरा ने बताया कि बिग बॉस में आने वाले दर्शकों के कॉल फेक होते हैं। वहीं, भारती सिंह ने 15 किलो वजन घटा लिया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

बिग बॉस 15 ओटीटी से निकलने के बाद अक्षरा सिंह ने कहा है कि 'रविवार का वार' में जिन लोगों ने उनसे दर्शक बनकर सवाल पूछे, उनमें से कुछ लोग 'बिग बॉस' की टीम के ही लोग थे। वो कोई ऑडियंस नहीं थीं।' अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा इस रविवार को घर से बेघर हो गए थे। सोशल मीडिया पर उनके एविक्शन को लेकर फैंस नाराज हैं। 

मदालसा शर्मा ने मोनोकिनी में शेयर की फोटो
अनुपमा की काव्या यानी मदालसा शर्मा ने मोनोकिनी में फोटो शेयर की है। मदालसा शर्मा फोटो में ब्लैक कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। मदालसा शर्मा लाउंज चेयर पर धूप में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। मदालसा शर्मा के हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए थे। फैंस उनके बोल्ड अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

केबीसी 13 में आएंगे पवनदीप और अरुणीता कांजीलाल
कौन  बनेगा करोड़पति 13 में इंडियन आइडल 12  के विनर पवनदीप राजन और कंटेस्टेंट अरुणीता कांजीलाल हॉटसीट पर बैठेंगी। इस मौके पर पवनदीप राजन  ने कहा, 'हम सभी लोग कौन बनेगा करोड़पति 13 को देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन, हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमें हॉटसीट पर बैठने का मौका मिलेगा। हम गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की शुरुआत केबीसी से करेंगे।'  

भारती सिंह ने घटाया 15 किलो वजन
भारती सिंह ने 15  किलो वजन  घटा लिया है। भारती सिंह 91 किलो की थीं अब 76 किलो रह गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह ने इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपनाया। भारती शाम सात बजे से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हैं। भारती सिंह का कहना है कि वजन कम करने के बाद डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गया है।   

टप्पू की बिगड़ी तबीयत 
टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानी राज अनादकट और भिड़े यानी मंदार चंदवाडकर की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है।  सूत्र के मुताबिक कोई नहीं जानता कि उनके स्वास्थ्य में क्या खराबी है। शायद यह वायरल है। 

मंदार चंदवाडकर को सोमवार को दोपहर तक सेट पर वापस आना पड़ा और शूटिंग सामान्य स्थिति में वापस आ गई है। संपर्क करने पर, मंदार ने कथित तौर पर बताया कि हां, मैं अस्वस्थ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।