लाइव टीवी

Top TV News: सनी लियोन के साथ अब बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी तो बिग बॉस 16 में क्या नजर आएंगे चारू आसोपा और राजीव सेन 

Updated Aug 22, 2022 | 20:38 IST

TV News Today in Hindi, 22 August 2022: हमेशा की तरह आज भी छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे दिनभर सुर्खियों में रहे। आज अर्जुन बिजलानी, चारू आसोपा, राजीव सेन, रूपाली गांगुली, अल्पना बुच, गौरव खन्ना और कपिल शर्मा समेत कई टीवी कलाकार खबरों में रहे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Top TV News Today 22 August 2022
मुख्य बातें
  • स्प्लिट्सविला एक्स4 को अब होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी।
  • जानें क्या बिग बॉस 16 में नजर आएंगे चारू आसोपा और राजीव सेन।
  • वायरल हुआ रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का वीडियो।

TV News Today in Hindi, 22 August 2022: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जिसकी वजह से टीवी सितारे लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज भी छोटे पर्दे पर ऐसा बहुत कुछ हुआ जिसकी वजह से अर्जुन बिजलानी, चारू आसोपा, राजीव सेन, रूपाली गांगुली, अल्पना बुच, गौरव खन्ना और कपिल शर्मा समेत कई टीवी कलाकार लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गए। हाल ही में खबर आई है कि जाने-माने टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी को अब एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी अब एमटीवी के पॉपुलर शो स्प्लिट्सविला एक्स4 में सनी लियोन के साथ शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। अर्जुन बिजलानी अब रणविजय सिंह को रिप्लेस करने वाले हैं जिन्होंने पिछले पिछले सीजन‌ को होस्ट किया था।

Also Read: The Kapil Sharma Show के इस सीजन में नजर नहीं आएंगी 'सपना', इस कारण कृष्णा अभिषेक की मेकर्स से नहीं बनी बात

क्या बिग बॉस 16 में नजर आएंगे चारू आसोपा और राजीव सेन?

पिछले कुछ महीनों से चारू असोपा और राजीव सेन अपने टूटते रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि अब चारू आसोपा और राजीव सेन को पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस के अगले सीजन में देखा जाएगा। ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि इस शो के मेकर्स चारू और राजीव के साथ इस शो को लेकर बातचीत कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के बारे में बात करते हुए चारू ने यह कहा कि सच में उन्हें ऑफर मिला है और राजीव के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ राजीव ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि उन्हें बिग बॉस 16 का ऑफर मिला है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह‌ इस ऑफर पर फिलहाल विचार कर रहे हैं। 

वायरल हुआ अनुपमा, बा और अनुज का वीडियो 

अनुपमा टीवी सीरियल फेम रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा गया कि अनुपमा और बा बीमार अनुज के सामने रोमांटिक डांस कर रहे हैं। तभी अचानक से अनुज होश में आ जाता है और उठ जाता है। यह देखकर अनुपमा दंग रह जाती है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह हंसने पर मजबूर हो गया।

Also Read: 4 New TV Shows: आज से शुरू हो रहे 4 नए टीवी सीरियल, अनुपमा-गुम है किसी के प्यार में सहित TRP टॉप-5 शोज को मिलेगी टक्कर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में हो सकती है नई एंट्री 

हाल ही में खबर आई है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एक नई एंट्री हो सकती है। ई टाइम्स को एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि मेकर्स तारक मेहता के किरदार के लिए इस शो में जयनीरज राजपुरोहित को लाने की सोच रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो हो सकता है कि इस शो में जयनीरज को मेहता साहब के किरदार में देखा जाएगा।

इस वजह से ट्रोल हो गए कपिल शर्मा 

आज दिनभर कपिल शर्मा का रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। जिसने भी कपिल शर्मा का यह वीडियो देखा वह‌ दंग रह गया। इस वीडियो में कपिल शर्मा एकदम नए अंदाज में नजर आए। लेकिन लगता है कि कपिल शर्मा अपने नए स्टाइल से अपने फैंस को इंप्रेस करने में नाकाम रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वीडियो देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कॉमेडियन का मजाक उड़ाया। कुछ लोगों ने उन्हें रणवीर सिंह से कंपेयर किया तो कुछ लोगों ने उन्हें रणवीर सिंह की सस्ती कॉपी बताई। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।