लाइव टीवी

TV के 3 सितारों ने की शादी तो नस्लवाद कमेंट पर घिरे राघव जुयाल, रुपाली गांगुली सहित जानें इस हफ्ते किन सितारों ने बटोरीं सुर्खियां

Updated Nov 21, 2021 | 14:31 IST

TV week Top Trending news| नेशनल टीवी पर हुआ एकता कपूर के क्रश का खुलासा तो नस्लवाद मुद्दे पर राघव जुयाल को मांगनी पड़ी माफी। इस हफ्ते टीवी जगत में इन खबरों ने बटोरीं सुर्खियां....

Loading ...
इस हफ्ते की टीवी की बड़ी खबरें।
मुख्य बातें
  • नस्लवाद मुद्दे पर राघव जुयाल को मांगनी पड़ी माफी
  • TV के 3 सितारों ने की शादी
  • इस हफ्ते टीवी जगत में इन खबरों ने बटोरीं सुर्खियां

राघव जुयाल इस हफ्ते अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में रहे। डांस दीवाने 3 के होस्ट रहे राघव जुयाल हाल ही में तब विवादों में आ गए थे जब असम से आईं कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना को स्टेज पर बुलाने से पहले उनका इंट्रोडक्शन जिस अंदाज में दिया, वो कई लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने राघव को ट्रोल करना शुरू कर दिया। मामले को बेवजह बढ़ता देख राघव ने सोशल मीडिया यूजर्स से माफी। अब इस मुद्दे पर गुंजन सक्सेना के पिता का रिएक्शन भी आया। राघव जुयाल ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर सफाई दी थी। राघव के बयान के बाद डांस दीवाने 3 की कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना के पापा राघव जुयाल के सपोर्ट में आए थे। 

TV के 3 सितारों ने की शादी
कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी गोवा में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने पिछले साल मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी और अब दोनों ने इस साल पूरे रीति-रिवाज से शादी कर ली है। साथ ही गंगा और इश्क मैं मरजावां 2 जैसे शो के अभिनेता विशाल वशिष्ठ ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीपाक्षी से शादी कर ली है। दंपति एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे। यह 14 नवंबर, 2021 को गोवा में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। इतना ही नहीं कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी इस हफ्ते शादी कर ली है। श्रद्धा ने राहुल नागल से मुंबई में सात फेरे लिए। दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही। 

रूपाली गांगुली के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन हुए फॉलोअर्स!

अनुपमा की अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर नया माइल स्टोन पा लिया है। रूपाली गांगुली के इंस्टाग्राम पर दो मिलियन फॉलोअर्स को गए हैं। इस आंकड़े को पाकर रूपाली गांगुली बेहद खुश हैं। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के लिए एक आभार वाला खास नोट लिखा है। जैसा कि हम जानते हैं रूपाली गांगुली, अनुपमा शो में एक गृहणी का रोल निभाती हैं जो कि सबके बारे में सोचती है। बता दें, कम वक्त में अनुपमा का किरदार घर-घर खूस फेमस हो चुका है। 

राज सिंह अरोड़ा ने की थी वीर दास का समर्थन करने वाले लोगों की खिंचाई
स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास के हालिया वीडियो 'आई कम फ्रॉम टू इंडिया' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि कई लोग को ये पसंद नहीं आई है और इसके लिए उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ये है मोहब्बतें के अभिनेता राज सिंह अरोड़ा भी वीडियो से बहुत प्रभावित नहीं हुए हैं। अभिनेता ने एक ट्वीट कर कॉमेडियन का समर्थन करने वाले लोगों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'वीरदास का समर्थन करने वाले लोगों पर शर्म आती है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। हर राष्ट्र की समस्याएं हैं और हां हम बहुत बड़े हैं, लेकिन स्टैंड अप के नाम पर अमेरिकी को कभी अपने देश का अपमान करते नहीं देखा। सबने अपनी राजनीति और #Modi Hate के लिए प्रत्येक की पीठ थपथपाई!' वहीं दूसरी तरह काम्या पंजाबी को वीर दास की कविता में कुछ भी गलत नहीं लगा है। इस बात पर उन्होंने अपनी अलग राय भी दी थी। 

रणवीर हैं एकता कपूर के क्रश
रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में एकता कपूर और उनकी दोस्त मौनी रॉय ने साथ में मंच पर शिरकत की। मंच पर एक पुराना वीडियो मौनी ने दिखाया जिसमें एकता कपूर ने कुबूल किया कि उनको रणवीर सिंह पर क्रश है। वीडियो खत्म होने के बाद टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुलकर इस बात को स्वीकार किया कि उनको रणवीर पर क्रश है, जिससे रणवीर हैरान रह गए। जल्द ही अभिनेता ने भी एकता के लिए अपने प्यार को कुबूल किया और उनके साथ डांस किया। जिससे एकता कपूर शर्मा गईं। एकता ये भी कहती दिखीं कि वह रणवीर के अलावा किसी और के लिए ऐसा नहीं कर सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।