लाइव टीवी

TV News: Tarak Mehta की 'बबिता जी' को कोर्ट से राहत, Sath Nibhana Sathiya एक्ट्रेस बनेगी मां- आज की बड़ी खबरें

Updated Jun 18, 2021 | 23:27 IST

TV News Wrap 18 June 2021: 18 जून का दिन टीवी जगत से कई दिलचस्प और अहम खबरें सामने आई हैं। कई र‍ियलिटी शो को लेकर भी न्यूज सामने आईं हैं।

Loading ...
18 जून 2021 की टीवी न्यूज
मुख्य बातें
  • मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली राहत
  • दूसरी बार मां बनने वाली हैं साथ निभाना साथिया की परिधि एक्ट्रेस
  • खतरों के खिलाड़ी शो से 3 कंटेस्टेंट बाहर! मुंबई लौटे

TV News Wrap 18 june 2021: 18 जून का दिन टीवी जगत के लिए काफी चर्चा भरा रहा है। कई र‍ियलिटी शोज को लेकर दिलचस्प खबरें सामने आईं। 'खतरों के खिलाड़ी 11' में कंटेस्टेंट चोट लगने और तीन लोगों के मुंबई लौटने की बात सामने आ रही हैं, वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी का रोल निभाने वालीं मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। आइए एक नजर डालते हैं दिन भर की बड़ी खबरों पर। 

मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से राहत
टीवी कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल करके लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उच्चतम न्यायालय ने एक्ट्रेस के खिलाफ दायर की गई सभी एफआईआर पर स्टे लगा दिया है। मुनमुन पर एक वीडियो में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल का आरोप है।

अभिनेत्री ने इस वीडियो पर माफ़ी मांगते हुए हटा दिया था। मुनमुन के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराई गई थीं।

Saath Nibhaana Saathiya में परिधि बनने वाली लवी सासन दूसरी बार बनेंगी मां:
'साथ निभाना साथिया' में परिधि की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं लवी सासन के घर जल्द खुशियां एक बार फिर किलकारियों के रूप में दस्तक देने वाली हैं। परिधि का किरदान निभाने वाली लवी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। लवी ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। लवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लवी का बेटा भागता हुआ आ रहा है। बच्चे की टी-शर्ट पर लिखा है, 'जल्द ही बड़ा भाई बनूंगा'।

Khatron Ke Khiladi 11 में Varun Sood घायल, तीन कंटेस्टेंट बाहर
टीवी सीरियल 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग केप टाउन में हो रही है। जहां से लगातार कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी से जुड़े अपडेट सामने ला रहे हैं। इसमें कोई शंका नहीं है कि खतरों के खिलाड़ी एक खतरों से भरा डेयरिंग शो है और कई बार कंटेस्टेंट टास्क में चोटिल भी हो जाते हैं।

अब हाल में सामने आई जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट वरुण सूद घायल हो गए हैं। तीन-चार दिन पहले एक जोखिम भरा स्टंट करते हुए अभिनेता वरुण सूद को चोट लग गई थी। सूत्रों के अनुसार कंटेस्टेंट आस्था गिल, निक्की तंबोली और सौरभ जैन मुंबई में वापस आ गए हैं। 

Crime Patrol और सावधान इंडिया में दिखी एक्ट्रेस चोरी के मामले में गिरफ्तार
सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में काम कर चुकी दो एक्ट्रेस को चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया हैl पुलिस के अनुसार यह दोनों एक्ट्रेस रॉयल पाम सोसाइटी में बतौर पेइंग गेस्ट रहने आई थीं। वह एक दूसरी पेइंग गेस्ट महिला के लाखों रुपए चुराकर भाग गई।

चोरी के बारे में तब पता चला, जब शिकार हुई महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की और इसके बाद उन्होंने अनुमान जताया कि सुरभि श्रीवास्तव और मोहसिना शेख नाम की एक्ट्रेस में उनका बैग चुराया हो सकता है, जिसमें पैसे थे।

गुम है किसके प्यार में- सई कि दीवाना होगा विराट
गुम है किसके प्यार में टीवी सीरियल एक दिलचस्प मोड़ लेने जा रहा है जहां अगले एपिसोड में पूरा परिवार पाखी के आई-बाबा की एनिवर्सिरी पार्टी में शामिल होगा। कहानी में आगे पार्टी में जाने के लिए सई बहुत मुश्‍किल से तैयार हुई क्‍योंकि पाखी ने सई को इस पार्टी के लिए नहीं बुलाया था जबकि पूरे परिवार को पर्सनल मैसेज पर इनवाइट किया था। जब यह बात विराट को पता चली तो वह पाखी से नाराज हुआ और कहा कि वह पार्टी में सई के साथ आएगा क्‍योंकि वो दोनों पति-पत्‍नी भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।