लाइव टीवी

TV News Wrap: सुरभि तिवारी से लेकर चारू असोपा तक, इस हफ्ते खबरों में रहे ये टीवी सितारे

Updated Jul 02, 2022 | 14:55 IST

TV News Wrap 27 june 2 July 2022: मीका सिंह के पॉपुलर टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में अब दो धमाकेदार एंट्री होने वाली है। तो छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा सुरभि तिवारी अब अपने पति प्रवीण कुमार सिन्हा से तलाक लेने वाली हैं। जानते हैं इस सप्ताह की टीवी की अहम खबरें-

Loading ...
TV News Wrap
मुख्य बातें
  • मीका दी वोटी में शो में होगी गीता फोगाट की धमाकेदार एंट्री
  • सुरभि तिवारी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
  • जन्नत जुबैर का हुआ मगरमच्छ के साथ सामना

TV News Wrap 27 june 2 July 2022: जाने माने सिंगर मीका सिंह के पॉपुलर टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में अब दो धमाकेदार एंट्री होने वाली है। तो छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा सुरभि तिवारी अब अपने पति प्रवीण कुमार सिन्हा से तलाक लेने वाली हैं। जानते हैं इस सप्ताह की टीवी की अहम खबरें-  

मीका दी वोटी में शो में होगी गीता फोगाट की धमाकेदार एंट्री

मीका सिंह के पॉपुलर टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में अब दो धमाकेदार एंट्री होने वाली है। सिंगर शान के साथ अब रेसलर गीता फोगाट बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शो में नजर आने वाली हैं। मीका सिंह के शो में यह देखा जाएगा कि गीता फोगाट अब सभी गर्ल्स कंटेस्टेंट्स को शादी और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स देंगी।

सुरभि तिवारी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा सुरभि तिवारी अब अपने पति प्रवीण कुमार सिन्हा से तलाक लेने वाली हैं। अदाकारा ने अपने पति और अपने ससुराल वालों के खिलाफ हिंसा और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सुरभि तिवारी ने वर्ष 2019 में पायलट और बिजनेसमैन प्रवीण कुमार सिन्हा से शादी की थी।  अदाकारा ने 20 जून को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी फाइल की थी। उन्होंने 12 मई को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट, अंधेरी में डोमेस्टिक वायलेंस का केस भी फाइल किया था। 

जन्नत जुबैर का हुआ मगरमच्छ के साथ सामना

हाल ही में कलर्स टीवी के आगामी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें जन्नत जुबैर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। मगरमच्छ के साथ यह स्टंट करते समय जन्नत की हालत खराब हो गई। रोहित शेट्टी के इस शो में जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल, रूबीना दिलैक, मोहित मलिक, कनिका मान, अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी समेत कई सितारे नजर आएंगे।

खुशखबरी! TMKOC में अब होगी नए नट्टू काका की एंट्री, घनश्याम नायक के पुराने मित्र अब संभालेंगे जेठालाल की दुकान

Charu Asopa ने राजीव सेन को भेजा लीगल नोटिस

अभिनेत्री चारु असोपा और राजीव सेन इन दिनों चर्चा में है। दोनों सितारों के बीच लगातार अनबन की खबरें आ रही हैं और अब कहा जा रहा है कि दोनों अलग होने के लिए कानून रास्ता अपना रहे हैं। चारू असोपा ने राजीव सेन को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 7 जून को एक नोटिस भेजा जिसमें अलग होने की बात कही गई है। 

छोटे पर्दे पर क्या वापसी कर रहे हैं पर्ल वी पूरी?

तकरीबन 6 साल बाद पॉपुलर शो झलक दिखला जा अपने 10वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। इस टीवी शो के लिए कई टीवी सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। हाल ही में यह खबर आई थी कि झलक दिखला जा के 10वें सीजन के लिए एरिका फर्नांडिस, अदा खान और अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को अप्रोच किया गया है। इस लिस्ट में अब टीवी अभिनेता पर्ल वी पूरी का नाम भी जुड़ गया है। कुछ खबरों के अनुसार, नागिन 3 फेम पर्ल वी पूरी को मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है। कहा जा रहा है कि इस शो को लेकर मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत चल रही है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या सच में पर्ल‌ वी पूरी इस शो से वापसी कर रहे हैं या नहीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।