लाइव टीवी

Gaurav Dixit को NCB ने किया गिरफ्तार तो TV एक्ट्रेस की मां का निधन, जानें छोटे पर्दे की आज की बड़ी खबरें

Updated Aug 28, 2021 | 01:27 IST

Top TV news 27th August 2021: टीवी इंडस्ट्री से आज कई खबरें सामने आई हैं। एक तरफ कुछ टीवी सेलिब्रिटीज ने अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। वहीं, एक टीवी एक्टर के घर चरस मिला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जानें छोटे पर्दे की बड़ी खबरें।
मुख्य बातें
  • किश्वर मर्चेंट और सुयश राय बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म।
  • पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस पल्लवी राय की मां का हुआ आज निधन।
  • टीवी एक्टर गौरव दीक्षित के घर मिला चरस, एनसीबी ने किया गिरफ्तार।

Top TV news 27th August 2021: टीवी इंडस्ट्री की कई खबरों ने आज दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। कुछ टीवी एक्टर्स के घर में जहां नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। वहीं, एक टीवी एक्ट्रेस अपने करीबी की मौत से गम में डूबी हैं। मगर टीवी इंडस्ट्री की आज की खबरें यहीं समाप्त नहीं होती हैं। हाल ही में यह खबर मिली है कि टीवी के जाने-माने एक्टर को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, बोल्ड कपड़े पहनने पर टीवी की जानी-मानी अदाकारा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। 

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर बैठे ने लिया जन्म

बिग बॉस फेम कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर में खुशखबरी आई है। आज किश्वर मर्चेंट ने एक बेटे को जन्म दिया है। टीवी के जाने-माने एक्टर्स ने अपने बच्चे को बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। 2016 में शादी करने के बाद आज यह दोनों एक्टर्स माता-पिता बन गए हैं। फिलहाल, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के बेटे का नाम सामने नहीं आया है। मगर, इनकी तरफ से खुशखबरी मिलने के बाद फैंस ने इन्हें जमकर बधाई दी है। 

इस टीवी एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

पांड्या स्टोर फेम पल्लवी राव की आंखे आज नम हैं। टीवी इंडस्ट्री से आज यह शॉकिंग खबर सुनने को मिली है कि पल्लवी राव की मां का निधन हो गया है। दरअसल, पल्लवी की मां का निधन 24 अगस्त के दिन हुआ था जिसके बाद एक्ट्रेस काफी सदमे में थी। अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए पल्लवी राव ने बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस मुश्किल घड़ी में पल्लवी राव को अपने फैंस से सहारा मिल रहा है।

अनुपमा के शो पर होगी 2 एक्टर्स की एंट्री

हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा के सेट से यह खबर मिली है कि, इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स मे दो नए कलाकार शाह परिवार में शामिल होंगे। अपना टाइम आएगा फेम एक्ट्रेस अंजली थक्कर अनुपमा शो जाॅइन करने वाली हैं। इसके साथ, अनुपमा सीरियल की कहानी को और रोचक बनाने के लिए गौरव खन्ना भी एंट्री लेने वाले हैं। 

निया शर्मा ने बढ़ाया तापमान

एक बार फिर टीवी की जानी-मानी अदाकारा निया शर्मा ने अपने बोल्ड फोटोज से तापमान बढ़ा दिया है। हाल ही में निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद से वह सुर्खियों में छा गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निया शर्मा ने ब्लैक टू पीस पहना है जिसमें वह बेहद दिलकश नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां निया शर्मा तारीफें बटोर रही हैं वहीं, उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। 

टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को एनसीबी ने किया गिरफ्तार 

हाल ही में यह खबर मिली है कि, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की वजह ड्रग्स बताई जा रही है। खबरों के अनुसार, कुछ वक्त पहले गौरव दीक्षित के घर में एनसीबी की रेड पड़ी थी जिसके बाद उनके घर से एमडी ड्रग्स चरस और दूसरे ड्रग्स बरामद हुए थे। कहा जा रहा है कि एजाज खान से पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने गौरव दीक्षित को गिरफ्तार किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।