लाइव टीवी

Sunidhi Chauhan ने बताई Indian Idol की सच्चाई तो Super Dancer में हुआ धमाल, Anupamaa ने बताया सेट का सीक्रेट

Updated May 31, 2021 | 06:26 IST

TV News 30 May 2021 Newsmakers in Hindi: 30 मई यानी सोमवार को टीवी जगत से कई सारी खबरें देखने को मिली है। इंडियन आइडल से सुपर डांसर चैप्टर 4 तक, एक नजर दिनभर की अहम खबरों पर।

Loading ...
30 मई की टॉप टीवी न्यूज हिंदी
मुख्य बातें
  • सुनिधि चौहान ने भी किया इंडियन आइडल की सच्चाई का खुलासा।
  • अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बताया सेट पर कैसा है ऑन स्क्रीन सास से रिलेशन।
  • सुपर डांसर चैप्टर 4 में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्म धड़कन का सीन रीक्रिएट किया।

TV News 30 May 2021, Seria। Spoi।er: रविवार को टीवी इंडस्ट्री की दुनिया से कई सारी सुर्खियां सामने आई हैं। कई सारे शो और सीरियल से जुड़े अपडेट भी सामने आए हैं। एक नजर डालते हैं रविवार को सामने आई टीवी इंडस्ट्री की प्रमुख खबरों पर।
सुनिधि चौहान ने भी बताई इंडियन आइडल की सच्चाई:
गायकी पर आधारित रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 (Indian Ido। 12) इस समय चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर विवाद थम नहीं रहे हैं बल्कि लगातार बढ़ते  चले जा रहे हैं। पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया और फिर सीजन 1 के विनर अभिजीत सावंत का बयान सुर्खियों में आया। होस्ट रहे आदित्य नारायण भी इसके बारे में काफी कुछ कहते रहे हैं।

अब सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगर का कहना है कि उनसे कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा जाता था। यह नहीं कहा गया कि सबकी करना है लेकिन हां, तारीफ के लिए कहा था। मेकर्स का कहना था कि वह वैसा सब नहीं कर पाईं जो वह चाहते थे और इसीलिए उन्हें शो से अलग होना पड़ा। सुनिधि चौहान शो के सीजन 5 और 6 की जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

बड़े अच्छे लगते हैं के 10 साल होने पर क्या बोलीं एकता कपूर:
टेलीविजन की निर्माता क्वीन नाम से मशहूर निर्देशक एकता कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एकता कपूर अक्सर वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। अक्सर अपने हिट सीरियल को भी याद करती रहती हैं।

हाल ही में एकता कपूर के धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' के 10 साल पूरे होने पर पोस्ट किया। ऐसे में उन्होंने इस धारावाहिक की यादें फैंस के साथ साझा की हैं। इसमें लीड कैरेक्टर्स राम और प्रिया की प्यारी नोकझोंक देखने को मिल रही है।

सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा और सुनील शेट्टी का रोमेंटिक सीन रीक्रिएट
टीवी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर के चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी की वापसी हो चुकी हैं और दिलचस्प बात यह रही कि वह यहां सुनील शेट्टी के साथ नजर आईं। इस दौरान लोगों के मन में धड़कन फिल्म की यादें ताजा हो गईं जोकि दर्शकों के बीच बहुत मशहूर हुई थी और जिसमें शिल्पा-सुनील के साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। धड़कन फिल्म का सीन शिल्पा और सुनील शेट्टी ने सुपर डांसर 4 में रिक्रिएट किया।

बिग बॉस की Shehnaaz Gi।। को मिला 'मोस्ट डिजायरेबल वूमन 2020' का अवॉर्ड:
शहनाज गिल को चंडीगढ़ मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020 की सूची में पहला स्थान मिला है। पिछले साल वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रही थीं। इस पर शहनाज गिल ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होते हैं।

शहनाज गिल ने अपने फैंस का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'चंडीगढ़ मोस्ट डिजायरेबल वूमन 2020 बनाने के लिए आप सभी का आभार। यह सिर्फ आपके सपोर्ट के कारण संभव हुआ है। एक बार फिर आप सभी का आभारl' शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सोशल मीडिया पर अपना असली पहलू दिखाती हैं और वो लोगों से कनेक्ट हो जाता है। इसी के लिए उन्हें पसंद किया जाता है।

अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की ऑन स्क्रीन सास से कैसी है बॉन्डिंग:
अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का एक इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है जहां अभिनेत्री ने इस बारे में बात की है कि असल जीवन में वह सेट पर स्टारकास्ट में से किसके सबसे ज्यादा करीब रहती हैं। रूपाली गांगुली काफी समय से टीवी अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने अनुपमा शो के माध्यम से टीवी पर वापसी की थी।

अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया कि वह सेट पर सबसे ज्यादा किसके करीब रहती हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने अल्पना बुच का नाम लिया और साथ ही यह भी कहा कि अल्पना उनके बहुत करीब रहती हैं। रूपाली गांगुली कहती है, 'अल्पना बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और बहुत अच्छी महिला भी। वह मेरी बहन के जैसी हैं और एक सशक्त महिला भी है।'

एक्टिंग छोड़कर कंस्ट्रक्शन का काम कर रहीं बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे?
पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. 'भाबीजी घर पर हैं!' से निकलने के बाद शिल्पा शिंदे बीते साल 'पौरषपुर' वेब सीरीज के अलावा सुनील ग्रोवर के शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में दिखी थीं। हालांकि 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के मेकर्स के साथ कुछ मतभेद होने के कारण शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde Show) शो से चंद दिन बाद ही अलग हो गई थीं।

अब शिल्पा कंस्ट्रक्शन का काम करती नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

द कपिल शर्मा शो के स्टार कृष्णा अभिषेक ने मनाया जन्मदिन:
हाल ही में द कपिल शर्मा शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक 38 साल के हो गए हैं और रविवार को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। कॉमेडी शो में सपना के रोल में दिखने वाले अभिनेता का कॉमेडी करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है और फिलहाल वह टीवी कॉमेडी कलाकारों के बीच एक बेहद लोकप्रिय नाम भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।