लाइव टीवी

TV News: छोटी सरदारनी के एक्टर अंकित गेरा ने चोरी छिपे की शादी, डिलीवरी बॉय की नौकरी कर रहा DID स्टार

Updated Jun 07, 2021 | 00:09 IST

TV news 6 June 2021: पारस छाबड़ा ने खरीदी BMW X5 तो डिलीवरी बॉय की नौकरी कर रहा डांस इंडिया डांस 4 का कंटेस्टेंट। जानिए आज की टीवी की बड़ी खबरें....

Loading ...
टीवी सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • टीवी स्टार तरला जोशी का हुआ निधन
  • पर्ल वी पुरी को ठाणे की जेल में किया जाएगा शिफ्ट
  • जानिए आज की टीवी की बड़ी खबरें

अंकित गेरा ने चोरी छिपे की शादी
सपने सुहाने लड़कपन के, छोटी सरदारनी  और मन की आवाज प्रतिज्ञा जैसे शोज में नजर आ चुके टीवी एक्टर अंकित गेरा ने चोरी छिपे शादी कर ली है। अंकित गेरा ने राशि पुरी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। अंकित गेरा की शादी चंडीगढ़ में हुई। जहां सिर्फ चुनिंदा लोग मौजूद रहे। अंकित गेरा ने फैंस से अपनी शादी की बात छुपाई है। शादी के बाद अंकित गेरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

छोटी सरदारनी से विभा छिब्बर हुईं रिप्लेस
विभा छिब्बर टीवी शो छोटी सरदारनी में पुनीत इस्सर की वाइफ का किरदार निभाने वाली थीं। इस शो की शूटिंग जॉइन करने के लिए वह दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थीं, मगर दो घंटे पहले ही उन्हें यह खबर मिली कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। जब उन्हें इस बात का पता चला तब वह आश्चर्यचकित रह गईं। विभा छिब्बर ने बताया कि उन्हें हैरानी जरूर हुई थी और उन्हें बुरा भी लगा था मगर वह इस परिस्थिति को सकारात्मक रूप से देख रही हैं। खबरों के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि विभा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीवी एक्ट्रेस रिंकू धवन उन्हें रिप्लेस किया है। रिंकू धवन की अब छोटी सरदारनी में आनन-फानन में एंट्री हो रही है। जल्द ही रिंकू सेट पर शूटिंग करती नजर आएंगी। 

पर्ल वी पुरी को ठाणे की जेल में किया जाएगा शिफ्ट
टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी को शुक्रवार दोपहर को पॉक्सो एक्स के तहत 2019 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। टीवी अभिनेता का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया है निपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें ठाणे जेल ले जाया जाएगा। पर्ल को कल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। डीसीपी संजय पाटिल ने बताया, 'जिनको भी गिरफ्तार किया गया है, उनको COVID-19 टेस्ट से गुजरना होगा। पर्ल वी पुरी का भी आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा और यदि रिपोर्ट नकारात्मक आती है, तो उन्हें कल ठाणे जेल के लिए शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी, वह वालिव पुलिस स्टेशन में है।'

पारस छाबड़ा ने खरीदी BMW X5
बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा विवादास्पद रियलिटी शो से बाहर आने के बाद इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रहे हैं। पारस को कारों का बेहद शौक है और उनके पास शानदार कार कलेक्शन है। पारस छाबड़ा के कलेक्शन में पहले से बीएमडब्ल्यू शामिल है लेकिन अब वो नई कार के मालिक बन चुके हैं। टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा के कलेक्शन में एक नई एसयूवी सीरीज बीएमडब्ल्यू एक्स 5 शामिल हो गई है। पारस छाबड़ा की ये नई कार 5 सीटर है और CLAR प्लेटफॉर्म  बेस्ड है। Carwale.com के मुताबिक, इस कार की कीमत 76.47 लाख रुपये से शुरू है और यह कई सेलेब्स की पसंदीदा है। पारस ने इस खबर की पुष्टि नई कार का वीडियो शेयर कर की है। 

टीवी स्टार तरला जोशी का हुआ निधन
टीवी अभिनेत्री तरला जोशी का निधन हो गया है। कई टीवी शोज में बा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तरला जोशी का कल निधन हो गया है। बंदिनी टीवी सीरियल की सितारा तरला जोशी एक अनुभवी अदाकारा थीं जो कि कई साल से शोबिज की दुनिया का हिस्सा थीं। तरला जोशी को टीवी शो बंदिनी में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा सराहना मिली थी। एक्ट्रेस तरला जोशी ने एक हजारों में मेरी बहना है, साराभाई वीएस साराभाई जैसे फेमस शो में भी अभिनय किया था।

निशा रावल ने बताया क्यों ऑफ किया CCTV
करण मेहरा और निशा रावल का झगड़ा बीते दिनों काफी चर्चा में रहा था। ये रिश्ता क्या कहलाता  है के एक्टर ने आरोप लगाया था कि निशा रावल ने लड़ाई के वक्त सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। अब निशा  ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में निशा रावल ने कहा, 'हां मैंने कैमरे को स्विच ऑफ किया था। मैंने कुछ वक्त पहले ही स्विच ऑफ किया था। दरअसल कैमरा ऑन होते ही करण का व्यवहार मेरे और बेटे के लिए अच्छा होता था।' निशा आगे कहती हैं, 'कैमरा ऑन होते ही वह बेटे कविश के साथ खेला करता था। हालांकि, बेडरूम में करण मेहरा मेरे साथ मारपीट किया करता था। वहां पर कैमरा नहीं था। ऐसे में मैंने कैमरे ऑफ कर दिए। पुलिस ने डीवीआर जब्त किए हैं। 

डिलीवरी बॉय की नौकरी कर रहा डांस इंडिया डांस 4 का कंटेस्टेंट
डांस इंडिया डांस सीजन 4 के कंटेस्टेंट बिकी दास की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण बिकी पिछले कई वक्त से बतौर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक डांस इंडिया डांस के कंटेस्टेंट बिकी दास के पास कई वक्त से काम नहीं था। इस कारण उन्होंने कोलकाता में डिलीवरी बॉय की नौकरी करनी शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को बिकी अपने टू व्हीलर से साउथ कोलकाता के जोधपुर पार्क से रानीकुथी जा रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनकी पसलियां टूट गई और भी गहरी चोट आई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।