लाइव टीवी

TV News: निक्की तंबोली को मिलीं बॉलीवुड फिल्में तो कपिल शर्मा शो के नए सीजन की चर्चा, जानें TV की 5 बड़ी खबरें

Updated Mar 05, 2021 | 22:38 IST

TV Newsmakers Top 5 trending News: जानें 5 मार्च की सेलेब्स से जुड़ी बड़ी खबरें, जिनकी दिनभर चर्चा रही। आइए एक नजर डालते हैं शुक्रवार की 5 चर्चित टेलीविजन खबरों पर...

Loading ...
टीवी सेलेब्स।

हर दिन की तरह शुक्रवार को भी टेलीविजन जगत और इससे जुड़े स्टार्स को लेकर कई खबरें सामने आईं। जानें आज यानी 5 मार्च की सेलेब्स से जुड़ी बड़ी खबरें, जिनकी दिनभर चर्चा रही। आइए एक नजर डालते हैं शुक्रवार की 5 चर्चित टेलीविजन खबरों पर...

निक्की तंबोली के पास लगी प्रोजेक्ट की लाइन
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं निक्की तंबोली की किस्मत शो के बाद चमक गई है। उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) को लगातार एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट मिल रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ओटीटी और फिल्मों में निक्की तंबोली की डिमांड बढ़ चुकी है। निक्की तंबोली को तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। बीते दो हफ्तों में 3 प्रोड्यूसर निक्की तंबोली से मुलाकात कर चुके है। ये प्रोड्यूसर्स बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा निक्की तंबोली की टीम कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट पर भी बात कर रही है। इतना ही नहीं निक्की जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं।

कुछ तो है हो रहा ऑनएयर
एकता कपूर की नागिन सीरीज पसंदीदा रही है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि नागिन सीरीज को किसी की नजर लग गई है। पहले नागिन सीजन 4 और फिर नागिन-5 अचानक से ऑफ एयर कर दिए गए। सालभर के अंतराल में नागिन से 2 सीजन ऑफ एयर हो गए। हालांकि मेकर्स हाल ही में नागिन का स्पिन ऑफ शो कुछ तो है(Kuch Toh Hai) लेकर आए हैं। एकता कपूर का ये नया टीवी शो कुछ तो है 7 फरवरी को ऑनएयर हुआ है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये सीरियल ऑफ एयर हो रहा है। जी हां, सिर्फ एक महीने पहले ही शुरू हुए सीरियल कुछ तो है के बंद होने की खबरें सामने आने लगी हैं। पिछले कुछ टाइम से ये चर्चा तेज हो रही है लेकिन इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 

ओटीटी पर आएगा द कपिल शर्मा शो!
कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। वो अपने दोनों बच्चों को समय दे रहे हैं। कपिल शर्मा ने कुछ समय का ब्रेक लिया है और द कपिल शर्मा शो ऑफएयर हो गया। खबरें हैं शो नए सीजन के साथ जल्द वापसी करेगा। इसी बीच खबर है कि कपिल के शो का नया सीजन टीवी पर नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। हालांकि इन खबरों पर कीकू शारदा ने रिएक्ट किया है। कीकू ने बताया कि ऐसा नहीं है। वो भी ये सुनकर हैरान है। उनको इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

पापा बनने वाले हैं रणविजय सिंघा
रोडीज विनर और टीवी शो स्प्लिट्सविला होस्ट रणविजय सिंघा फिर से पापा बनने वाले हैं। रणविजय सिंघा की पत्नी प्रियंका सिंघा जल्द दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। रणविजय सिंघा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी प्रियंका सिंघा और बेटी कायनात के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें रणविजय बेबी बंप को पकड़े नजर आ रहे हैं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हम तीनों आपको बहुत मिस कर रहे हैं।' आपको बता दें, रणविजय और प्रियंका ने साल 2014 में शादी की थी। बाद में 2017 में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम कायनात हैं।


भाबीजी घर पर हैं के 6 साल पूरे 
पॉपुलर कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं ने अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं। ये शो लंबे समय से अपनी दमदार कॉमेडी टाइमिंग और एक्टिंग से दर्शकों को हंसी के शानदार सफर पर ले जाने में कामयाब रहा है। शानदार कंटेट, किरदार और कहानी से यह शो लगातार लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। अब हाल ही में 6 सक्सेसफुल साल पूरे करने की बड़ी उपलब्धि पर स्टार कास्ट ने एक साथ सेलिब्रेशन करते हुए केक काटा। इस दौरान सभी स्टार ने शो को लेकर अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।