लाइव टीवी

जोधा अकबर TV सीरियल की सलीमा बेगम का कम उम्र में हुआ निधन, मनीषा यादव पीछे छोड़ गईं सालभर का बेटा

Updated Oct 02, 2021 | 17:09 IST

Manisha Yadav Jodha Akbar Salima Begum Passes Away: मनीषा को टीवी शो जोधा अकबर में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री परिधि शर्मा ने बताया कि उनको व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए एक्ट्रेस की डेथ का पता चला...

Loading ...
बेटे के साथ मनीषा मन्नू यादव।
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है।
  • मनीषा को टीवी शो जोधा अकबर के लिए जाना जाता था।
  • परिधि शर्मा ने मनीषा के निधन की पुष्टि की है।

छोटे परदे के पॉपुलर टीवी सीरियल जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है। 1 अक्टूबर को मनीषा यादव ने आखिरी सांस ली, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ था। इस खबर की पुष्टि उनकी को-स्टार और टीवी अदाकारा परिधि शर्मा ने की है। जिन्होंने सीरियल में उनके साथ जोधा का किरदार निभाया था। 

परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में मनीषा यादव की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी @manisha_Mann।'

मनीषा को टीवी शो जोधा अकबर में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री परिधि शर्मा ने बताया, 'हमारा शो ऑफ एयर होने के बाद मैं उसके साथ लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हमारे पास एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी अभिनेत्रियां जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं। इसलिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण शेयर करना है, तो हम ग्रुप पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।'

परिधि ने बताया, 'मनीषा के साथ काम करने के लिए एक अद्भुत अभिनेत्री थीं। उनकी एनर्जी हमेशा हाई रहती थी। हमने शो में एक साथ शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। उनकी मृत्यु के बारे में सुनकर वास्तव में दुख हो रहा है और इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि उनका एक साल का बच्चा है। मेरी सांत्वनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

अपने पीछे छोड़ गईं साल भर का बेटा
अभिनेत्री मनीषा यादव का बेटा इस साल जुलाई में एक साल का हुआ है। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया था। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था, 'पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे!!! मेरे छोटे बच्चे आप मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान रोशनी बनकर रहे हो। मैं आपकी मम्मा बनकर बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'

मनीषा यादव ने जून में उसने अपनी COVID वैक्सीन डोज लेने के बारे में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'आखिरकार आज मेरा पहला COVID-19 वैक्सीन शॉट मिला। खुशी है कि इससे ज्यादा तकलीप नहीं हुई। जितनी जल्दी हो सके टीका लगवाएं। हम इसमें एक साथ हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।