लाइव टीवी

TV Show Upcoming: फरवरी में शुरू हो रहे ये 7 नए टीवी सीरियल, एकता कपूर से शिल्पा शेट्टी तक के शो हैं शामिल

Updated Feb 02, 2021 | 06:10 IST

TV Show & Serial February 2021 list: छोटे परदे पर कई नए सीरियल और शोज फरवरी महीने में ऑन एयर हो रहे हैं। जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। जानें टीवी शोज की पूरी लिस्ट...

Loading ...
टीवी शो।
मुख्य बातें
  • टेलीविजन जगत पर कुछ नए शोज दस्तक देने को तैयार हैं।
  • दर्शकों के लिए इस महीने नए टीवी शोज की कतार लगनी शुरू होने वाली है।
  • नजर डालें फरवरी 2021 में लॉन्च होने को तैयार टीवी सीरियल की लिस्ट पर।

साल 2021 का दूसरा महीना यानि फरवरी शुरू हो गया है। इसी के साथ टेलीविजन जगत पर कुछ नए शोज दस्तक देने को तैयार हैं। छोटे परदे पर एक बार फिर से दर्शकों के लिए इस महीने नए टीवी शोज की कतार लगनी शुरू होने वाली है। तो आइए एक नजर डालते हैं फरवरी 2021 में लॉन्च होने को तैयार टीवी सीरियल की लिस्ट पर....

सरगम की साढ़ेसाती
सोनी टीवी 22 फरवरी से एक नया शो लांच करने जा रहा है जो कि पॉपुलर सीरियल सास बिना ससुराल का सीजन 2 है। पहले सीजन की कास्ट से पूरी तरह अलग और मजेदार कहानी के साथ सीरियल ‘सरगम की साढ़ेसाती’नाम से टेलिकास्ट हो रहा है। गाजियाबाद के बैकड्राप पर आधारित ये सीरियल सरगम की साढ़ेसाती अनोखे ससुराल की कहानी है। सरगम की जिंदगी में अनोखा परिवार जुड़ता है। जिसमें साढ़े सात पुरुष और वो एक अकेली औरत है। इसी कॉनसेप्ट के इर्द-गिर्द पूरी कहानी है।

वागले की दुनिया
जेडी मजेठिया का आगामी टीवी सीरियल नाम वागले की दुनिया(Wagle Ki Duniya) जल्द शुरू होने जा रहा है। जो कि कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के आइकॉनिक कॉमन मैन कैरेक्टर पर आधारित होगा। अस्सी के दशक में दूरदर्शन पर 'वागले की दुनिया' शो बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस बार सुमीत राघवन वागले की भूमिका में नजर आएंगे। यह शो 8फरवरी से शुरू हो रहा है और इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जायेगा।

सुपर डांसर सीजन 4
सुपर डांसर शो जल्द ही सोनी टेलीविजन पर वापस लौट रहा है। खबरों के मुताबिक ये डांस शो द कपिल शर्मा शो की जगह लेने वाला है जो कि जल्द ही ऑफ एयर हो रहा है। सुपर डांसर-4 के लिए ऑडिशन 26 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। सुपर डांसर 4 को गीता कपूर, अनुराग बसु और शिल्पा शेट्टी जज करेंगी। फरवरी के लास्ट वीक में शो ऑन एयर होने की संभावना है। 

कुछ तो है- नागिन नए रंग में
एकता कपूर का मचअवेटेड टीवी शो कुछ तो है- नागिन नए रंग में का पहला टीजर रिलीज हो गया है। जो कि काफी प्रॉमसिंग लग रहा है। नागिन 5 का स्पिन-ऑफ कुछ तो है... एकबार फिर से दर्शकों के लिए सुपरनैचुरल कहानी लेकर आने वाला है। शो का टाइटल भी नागिन सीरीज से मिलता-जुलता रखा गया है। 7 फरवरी से कुछ तो है- नागिन नए रंग में ऑन एयर होने जा रहा है। एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी और हर्ष राजपूत कुछ तो है... टीवी शो में लीड रोल निभाने वाले हैं।

डांस दीवाने सीजन 3
डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इसे अभिनेता राघव जुयाल होस्ट करते नजर आएंगे। इस रियलिटी शो के पिछले दो सीजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया हैं लेकिन तीसरे का मौका उनके हाथ से निकल गया। इस नए सीजन में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर धर्मेंष और तुषार कालिया जज हैं। निर्माताओं ने कलाकारों की खोज शुरू कर दी है। ये शो भी फरवरी एंड में शुरू होने वाला है। 

इंडियन प्रो म्यूजिक लीग
सलमान खान जल्द रियलिटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग नाम का एक नया शो ला रहे हैं। सलमान खान इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के ब्रांड एंबेसडर होंगे। शो का प्रीमियर 26 फरवरी को होगा। ये रियलिटी शो शाम 8 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। इसमें 6 टीमें होंगी, साथ ही इसकी अगुवाई जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, गोविंदा, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, सुरेश रैना, बॉबी देओल जैसे 12 दिग्गज सितारे करेंगे। यह पहली बार होगा कि इतने बड़े फिल्म स्टार्स, स्पोर्ट्स सेलेब्स और सिंगर्स किसी रियलिटी शो में एकसाथ होंगे।

मेहंदी है रचने वाली
प्यार मोहब्बत वाला एक धारावाहिक 'मेहंदी है रचने वाली' भी जल्द फरवरी में शुरू होने वाला है। इसमें शिवांगी खेड़कर और साई केतन राव मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह दोनों कलाकार अब तक तेलुगू इंडस्ट्री में काम करते रहे हैं लेकिन हिंदी में इनका यह पहला शो होगा। यह कहानी दो अलग अलग व्यक्तित्व वाले लोगों की है जिनकी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां हैं। फिर भी वह खुश रहने के लिए खुद को दूसरा मौका देते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।