लाइव टीवी

16 की हीरोइन और 59 साल का हीरो, ऐसे उम्र फासले के साथ टीवी पर आईं ये 7 जोड़ियां, खूब चर्चा में रहा इनका रोमांस

Updated Feb 27, 2021 | 09:55 IST

TV Character Biggest Age Gap: 7 चर्चित ऑनस्क्रीन टीवी कपल, जिनके बीच उम्र का रहा बड़ा अंतर। लेकिन जब ये कपल बनकर टीवी शोज के जरिए हमारे सामने आए तो दर्शकों का इन्हें भरपूर प्यार मिला...

Loading ...
टीवी सीरियल, TV shows huge Age Gap।
मुख्य बातें
  • वैसे जब हम टीवी सितारों को अपनी स्क्रीन पर देखते हैं, तो उनकी उम्र का अनुमान नहीं लगा सकते।
  • आज हम आपको बता रहे हैं 7 चर्चित ऑनस्क्रीन टीवी कपल के बारे में जिनके बीच उम्र का रहा बड़ा अंतर।
  • जब ये कपल बनकर टीवी शोज के जरिए हमारे सामने आए तो दर्शकों का इन्हें भरपूर प्यार मिला।

टेलीविजन जगत में पिछले कुछ साल में बहुत सारे टीवी शोज ऐसे रहे जिन्हें दर्शकों को बीच खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इन शोज के ऑफ-एयर हो जाने के बाद फैन्स अभी भी इसके किरदारों को याद करते हैं। हालांकि समय के साथ सीरियल के कंटेंट में भी काफी चीजें बदल गई हैं, खासकर आज के समय में हमने देखा है कि टीवी सितारे नई भूमिकाओं के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। वैसे जब हम टीवी सितारों को अपनी स्क्रीन पर देखते हैं, तो उनकी उम्र का अनुमान नहीं लगा सकते। क्योंकि वो खुद को फिट बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। जिम में पसीना बहाने से लेकर डाइटिंग करने तक, अपने रोल के मुताबिक उनका ड्रेसिंग, डायटिंग और लुक बदल जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही चुनिंदा और चर्चित 7 ऑनस्क्रीन टीवी कपल्स के बारे में। जिनके बीच उम्र का बड़ा अंतर रहा, लेकिन जब ये कपल बनकर टीवी शोज के जरिए हमारे सामने आए तो दर्शकों का इन्हें भरपूर प्यार मिला। 

अफान खान और तेजस्वी प्रकाश
टीवी शो 'पहरेदार पिया की' अपने कंटेंट को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहा था। शो में 28 साल की तेजस्वी प्रकाश और 13 साल के अफान खान ने कपल का रोल निभाया था। तेजस्वी और अफान यानि कि दीया-रतन का लव एंगल खूब सुर्खियों में रहा था। बाद में शो में बड़ा ट्विस्ट आया और मेकर्स ने कहानी में लीप लेने का फैसला किया था। लीप के बाद रतन को 9 साल की बजाए 21 साल का दिखाया गया जबकि दीया की उम्र 30 साल कर दी गई थी। 

प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय
19 साल की एक्ट्रेस प्रियल महाजन टीवी शो मोलक्की में वरिष्ठ अभिनेता अमर उपाध्याय(44 साल) की पत्नी का रोल निभा रही हैं। दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर है। सीरियल की कहानी हरियाणा के एक गांव की पृष्ठभूमि पर है। जिसमें पूरवी (प्रियल महाजन) को सदियों पुरानी मोलक्की परंपरा के अनुसार बेचा जाता है और एक विधुर वीरेंद्र प्रताप सिंह (अमर उपाध्याय) से उसकी शादी करा दी जाती है, जो उसकी उम्र से दोगुना है।

सुम्बुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी
टीवी शो इमली के लीड स्टार से बीच भी उम्र में बड़ा अंतर है। जहां लीड एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर अभी महज 18 साल की हैं तो वहीं गशमीर महाजनी 35 साल के हैं। इमली एक रोमांटिक-सोशल ड्रामा शो है जिसे 16 नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया। टीवी शो इमली को नए चेहरों के साथ पेश किया गया है और ये एक लव ट्रायंगल कहानी है। इसमें एक लड़की इमली(सुम्बुल तौकीर खान) पर आधारित है। जो कि एक पत्रकार आदित्य कुमार त्रिपाठी(गशमीर महाजनी) से किन्हीं परस्थितियों में शादी कर लेती है। 

रोनित रॉय और आयशा काजी
29 साल की आयशा काजी ने टीवी शो बंदिनी में 55 साल के रोनित रॉय की पत्नी का रोल निभाया था। दोनों के 26 साल का ऐज गैप है लेकिन इनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। शो की कहानी गुजरात के एक गांव पर आधारित थी। जिसमें संतु एक गरीब की लड़की थी और उसकी शादी उससे बड़ी उम्र के आदमी के साथ हो जाती है। शुरुआत में उन्हें आपसी रिश्ते को बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन कुछ सालों बाद दोनों करीब आ जाते हैं।

मोहनीश बहल और कृतिका कामरा
32 साल की कृतिका कामरा और 59 साल के मोहनीश बहल की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा है। टीवी शो कुछ तो लोग कहेंगे में दोनों ने साथ काम किया था। दोनों में 27 का ऐज डिफरेंस था। सीरियल की कहानी में एक इंटर्न डॉक्टर और सीनियर डॉक्टर की लव स्टोरी पर बेस्ड थी। 

अशनूर कौर और सौरभ जैन 
16 साल की फेमस टीवी स्टार अशनूर कौर भी इस लिस्ट में शुमार हैं। अशनूर ने खुद से 19 साल बड़े सौरभ राज जैन (35 साल) के साथ काम किया है। दोनों ने टीवी शो पटियाला बेब्स में कपल का रोल निभाया था। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस खूब चर्चा में रहा था। 

स्मृति कालरा और संजय कपूर 
संजय कपूर ने कुछ साल पहले टेलीविजन जगत में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो दिल संभल जा रहा में काम किया था। इसमें 55 साल के संजय कपूर का 33 साल की स्मृति कालरा के साथ लव एंगल दिखाया गया था। साल 2017 में शुरू हुए इस टीवी शो को जनता ने सराहा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।