लाइव टीवी

जब रामायण के राम ने रावण से मिलाया था हाथ, वायरल हुई 33 साल पुरानी फोटो

Updated Apr 19, 2020 | 18:04 IST

Ramayan Photo: रामानंद सागर की रामायण की 33 साल पुरानी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें राम बने एक्टर अरुण गोविल और रावण बने अरविंद त्रिवेदी की हाथ मिलाते हुए फोटो वायरल हो रही है।

Loading ...
Arun Govila and Arvind Trivedi Old Photo Viral
मुख्य बातें
  • रामायण के सेट से वायरल हुई 'राम' और 'रावण' की फोटो
  • फोटो में हाथ मिलाते नजर आए अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी
  • वायरल हो रही अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी की यह फोटो 33 साल पुरानी है

साल 1987 में पहली बार रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हुआ जो दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। उस समय शो को सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जाता था और अब 33 साल बाद इसका प्रसारण हुआ तो भी शो को दर्शकों का उतना ही प्यार मिला। टीआरपी के मामले में शो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

इस शो में एक्टर अरुण गोविल ने राम का जबकि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल निभाया था और दर्शक उन्हें पूजनीय मानने लगे थे। अब 33 साल पुरानी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो चर्चा में बनी हुई है। यह फोटो है रामायण के राम और रावण की, जिसमें वो मुस्कुराते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। फोटो रामायण के सेट की ही है जिसमें दोनों अपने कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। राम और रावण की ऐसी फोटो दर्शकों को पहली बार देखने को मिली है जिसमें वो हंसते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं और अपने आपमें यह खास है और यही वजह है कि यह चर्चा में बनी हुई है। 

अमरीश पुरी थे रावण के रोल के लिए पहली पसंद

मालूम हो कि रामायण बनाते समय जब रामानंद सागर को इसके लिए एक्टर्स की जरूरत थी तब एक्टर अमरीश पुरी इसके लिए पहली पसंद थे। यहां तक कि राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल भी चाहते थे कि अमरीश पुरी इस रोल को निभाएं।

अरविंद त्रिवेदी को ऐसे मिला था रोल

जब अरविंद त्रिवेदी को यह जानकारी मिली कि रामानंद सागर रामायण के लिए ऑडिशन ले रहे हैं तो वो गुजरात से मुंबई चले आए। उस समय अरविंद गुजराती फिल्मों में काम करते थे। यहां आकर उन्होंने केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया लेकिन रामानंद सागर को वो रावण के रोल के लिए पसंद आ गए और यह रोल उन्हें मिल गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।