लाइव टीवी

Mann Ki Awaaz Pratigya 2 और Aapki Nazron Ne Samjha सहित, बंद होने वाले हैं ये 3 टीवी शोज

Updated Jul 30, 2021 | 08:44 IST

3 TV Shows to go Off Air: बहुत जल्द तीन टीवी शोज टेलीविजन की दुनिया में ऑफ एयर होने वाले हैं और यह कब बंद होंगे इस बारे में भी जानकारी सामने आ चुकी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऑफ एयर होने वाले हैं ये 3 टीवी शो
मुख्य बातें
  • जल्द ऑफ एयर होने जा रहे हैं टीवी के 3 चर्चित शोज
  • अगले महीने से बंद हो जाएगा 'आपकी नजरों ने समझा' सीरियल
  • मन की आवाज प्रतिज्ञा-2 और शक्ति अस्तित्व के अहसास की टीवी शो भी ऑफ एयर हो रहे हैं

मुंबई: टीवी की दुनिया में एक के बाद एक परिवर्तन लगातार होते रहते हैं और टीवी शोज के मामले में भी यह बात लागू होती है। अलग अलग टीवी शो आते हैं और बंद हो जाते हैं। कई बार यह दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है तो कई बार दूसरे कारणों से निर्माताओं को इन्हें बंद करना पड़ता है। हाल ही में हम आपके लिए तीन ऐसे ही टीवी शोज से जुड़ी जानकारी लाए हैं जो जल्द ही ऑफ एयर होने वाले हैं।

मन की आवाज प्रतिज्ञा-2 (Mann Ki Awaaz Pratigya 2)

टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा का पहला सीजन काफी हिट रहा था। इसमें पूजा गौर और अरहान बहल थे और यह उनकी प्रेम कहानी और पारिवारिक नाटक के इर्द-गिर्द घूमती थी। 2009 में पहली बार प्रसारित होने के बाद से यह शो दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखने में कामयाब रहा।

यह शो 2012 में बंद हो गया। हाल ही में, कई टेलीविज़न शो के रीबूट के साथ, मन की आवाज़ प्रतिज्ञा के निर्माताओं ने दूसरे सीज़न की घोषणा की। मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2 का पहला एपिसोड 15 मार्च, 2021 को प्रसारित हुआ। हालांकि, ताजा अपडेट के अनुसार, यह शो जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 अगले हफ्ते ऑफ एयर हो जाएगा। रिपोर्ट के एक सूत्र ने खुलासा किया कि शो के सीक्वल ने लॉन्च होने के बाद से रेटिंग के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रिपोर्ट के सूत्र के अनुसार, यह खबर पूरी कास्ट और क्रू के लिए सदमे की तरह आई है, जिन्हें अचानक इसकी जानकारी दी गई है।

आपकी नजरों ने समझा (Aapki Nazron Ne Samjha)

कम टीआरपी की वजह से टीवी शोज का ऑफ एयर होना अब आम बात हो गई है। हाल में हमने आपको सूचना दी कि मन की आवाज प्रतिज्ञा अगले हफ्ते अचानक ऑफ एयर होने वाला है। कम दर्शकों की संख्या के कारण यह निर्णय लिया गया है और अब हमें एक और शो के बारे में पता चला है जो अगले महीने दर्शकों को अलविदा कहेगा।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार विजयेंद्र कुमेरिया, ऋचा राठौर और अदिति राठौर अभिनीत टीवी शो आपकी नज़रों ने समझा अगले महीने अगस्त में बंद हो जाएगा। फुल हाउस मीडिया के बैनर तले निर्मित इस शो ने इस साल मार्च में अपना पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया। हालांकि, शो आवश्यक रेटिंग प्राप्त करने में सफल नहीं हुआ और इसलिए निर्माताओं ने इसे बंद करने का फैसला किया है।

कुछ समय पहले शो के मुख्य लीड विजयेंद्र ने अपने एक मीडिया साक्षात्कार में, COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण महाराष्ट्र में शूटिंग रुकने के बाद, शो के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी। आधिकारिक तौर पर टीम को इस फैसले के बारे में सूचित नहीं किया गया है और अंतिम प्रसारण की तारीख अभी तय नहीं की गई है। हालांकि, 4 महीने में इस शो का ऑफ एयर होना टीम के लिए दुखद है।

शक्ति: अस्तित्व के अहसास की (Shakti Asktitva Ke Ehsaas Ki)

कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती। और अगर यह एक टीवी शो है, जिसे आप देखना पसंद करते हैं तो इसकी कमी कई दिन तक खल सकती है। कुछ शो के ऑफ एयर होने की खबरें आ रही हैं। इनमें शक्ति अस्तित्व के एहसास की भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुबीना दिलाइक, सेजेन खान, जिज्ञासु सिंह और सिम्बा नागपाल अभिनीत शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। इस शो का पहला एपिसोड 2016 में प्रीमियर हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।