लाइव टीवी

खत्म होगा Ye Rishta Kya Kehlata Hai के फैंस का इंतजार, हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे अभिरा?

Updated Aug 03, 2022 | 10:34 IST

Ye Rishta Kya Kehlata Hai Update: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अभिमन्यु और अक्षरा यानी अभिरा का हनीमून ट्रैक फैंस को देखने को मिल सकता है। जानिए क्या आ सकता है शो में ट्विस्ट...

Loading ...
Ye Rishta Kya Kehlata Hai
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में फैंस अभिरा के हनीमून का इंतजार कर रहे हैं।
  • फैंस को अब जल्द ही ये ट्रैक देखने को मिल सकता है।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टारकास्ट स्विट्जरलैंड पहुंची हैं।

Ye Rishta Kya Kehlata Hai upcoming episode: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई नई ट्विस्ट आने वाले हैं। कहानी के मौजूदा ट्रैक का फोकस फिलहाल तीसरी पीढ़ी पर है। हर्षद चोपड़ा जहां अभिमन्यु के रोल में हैं। वहीं, प्रणाली राठौड़ अक्षरा का किरदार निभा रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस अभिरा के नाम से पुकार रहे हैं। हर्षद और प्रणाली की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अभिरा की शादी के बाद फैंस अब उनके हनीमून का इंतजार कर रहे हैं। अब जल्द ही फैंस को इस जोड़ी का हनीमून ट्रैक देखने को मिलेगा।   

अभिमन्यु और अक्षरा शादी के बाद से ही फैमिली से जुड़ी समस्या सुलझाने में व्यस्त हैं। वह अभी तक हनीमून के लिए नहीं गए हैं। अपने ताजा पोस्ट में शो के डायरेक्टर रोमेश कालरा ने अपकमिंग एपिसोड में बड़े ट्विस्ट की तरफ इशारा किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की क्रू और अभिमन्यु और अक्षरा स्विट्जरलैंड गए हुए हैं। रोमेश ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं स्विटजरलैंड से काफी प्यार करता हूं। ये बहुत दिलचस्प है या नहीं।' ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्हें जल्द ही अभिरा का हनीमून ट्रैक देखने को मिलेगा।

Also Read:  सामने आई अभिमन्यु की हेल्थ रिपोर्ट, क्या हमेशा के लिए अभि खो देगा अपना हाथ?

विदेश जाएगा गोयंका परिवार
शो में मंजिरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमी त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वह आरोही यानी करिश्मा सावंत, आनंद यानी आशीष नायर और निशा नागपाल उर्फ शेफाली  के साथ नजर आ रही हैं। ये सभी एक्टर्स एस्कलेटर पर खड़े हैं। फैंस का कहना है कि अभिरा के हनीमून ट्रैक के लिए ये सभी लोग स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिमन्यु के ट्रीटमेंट के कारण गोयंका परिवार विदेश जाएगा। अभिमन्यु को चोट लगी है, जिससे उसकी नर्व डैमेज हो गई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो शो में अनीशा (कशिश राय) की वापसी हुई है। वह कायरव (मयंक अरोड़ा) को प्रपोज करती हैं। गोयंका अनीशा के इस व्यवहार से बेहद नाराज हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल साल 2009 से चलता आ रहा है। शो के साढ़े तीन हजार से भी ज्यादा एपिसोड हो गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।