लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 2 मई 2022 एपिसोड अपडेट: आरोही एक बार फिर बनी अक्षरा की दुश्मन, शो में आया ट्विस्ट

Updated May 02, 2022 | 18:21 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 02 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अब रोचक ट्विस्ट आने वाला है। आरोही अब एक बार फिर अपनी बहन अक्षरा की दुश्मन बनने वाली है। 

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है 02 मई 2022
मुख्य बातें
  • अक्षरा की दुश्मन एक बार फिर बनी आरोही।
  • अपनी बहन की खुशियों पर ग्रहण लगाने का बनाया प्लान।
  • अभिमन्यु को सबक सिखाने के लिए चली चाल।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 02 मई 2022 एपिसोड अपडेट: इन दिनों छोटे पर्दे पर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की धूम है। अभिमन्यु और अक्षरा की रोमांटिक लव स्टोरी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। लोग यह जानने के लिए बेकरार रहते हैं कि आखिर अभिमन्यु और अक्षरा की शादी कब होगी और इस टीवी सीरियल में कौन से नए ट्विस्ट आएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि शादी से पहले अक्षरा की राह में कई मुसीबतें आती हैं। लेकिन हीरो की तरह अभिमन्यु अक्षरा को इन मुसीबतों से बचा लेता है लेकिन आने वाले एपिसोड में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते में बड़ा फासला आ जाएगा।

Also Read: फैशन वीक में रैंप वॉक करते वक्त लड़खड़ाईं पलक तिवारी, अब श्वेता तिवारी की बेटी का उड़ रहा मजाक

पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया था कि अक्षरा और अभिमन्यु को हल्दी लग जाती है जिसके बाद अक्षरा शादी से पहले लहंगा पहनने जाती है। जब वह लहंगा पहनने जाती है तब उसे पता चलता है कि उसका लहंगा गायब हो गया है। जिसके बाद अक्षरा बहुत परेशान हो जाती है और जब अभिमन्यु को यह पता चलता है तब वह इसका जिम्मेदार आरोही को ठहराता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षरा के लहंगे की जिम्मेदारी आरोही के ऊपर थी। अभिमन्यु को ऐसा लगता है कि आरोही ने जान बूझकर अक्षरा का लहंगा गायब किया है।

Also Read: अंजलि अरोड़ा ने किया चौंका देने वाला खुलासा, हुक्का बार में पकड़े जाने पर करने जा रही थीं खुदकुशी

जिसके बाद अभिमन्यु आरोही को खूब खरी-खोटी सुनाता है। वह‌ आरोही को बहुत डांटता है और उसके ऊपर इल्जाम लगाने लग जाता है। बिना गलती किए आरोही को अभिमन्यु से खूब सुनने को मिलता है। इसकी वजह से आरोही नाराज हो जाती है। और इसी नाराजगी में आरोही यह फैसला लेती है कि अब वह अभिमन्यु से शादी करके रहेगी। वह अभिमन्यु को सबक सिखाना चाहती है और वह चीज वापस लेना चाहती है जो उसकी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।