लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 13 मई 2022: अक्षरा के ससुराल में तेज हुआ फैमिली ड्रामा, ससुर ने उड़ाया बहू का मजाक

Updated May 13, 2022 | 18:41 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 13 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में अब हाई पाॅइंट ड्रामा देखने को मिलेगा। एक तरफ अक्षरा जहां अपनी पहली रसोई बनाएगी तो वहीं हर्षवर्धन नई बहू की बेइज्जती करेगा। 

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है 13 मई 2022
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल में होगा हाई पॉइंट ड्रामा। 
  • आपस में लड़ बैठेंगे हर्षवर्धन और अभिमन्यु।
  • अक्षरा के आते ही घर में होगा नया बवाल।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 13 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल की कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। लोगों को लंबे समय से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी का इंतजार था। अब अभिमन्यु और अक्षरा सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं, लेकिन अक्षरा के लिए मुसीबतें अभिमन्यु से शादी करने के बाद भी कम नहीं हो रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा आस लगाकर बैठती है कि ससुराल में उसका धूमधाम से स्वागत होगा। लेकिन जैसे ही अक्षरा और अभिमन्यु बिरला हाउस पहुंचते हैं वैसे ही घर का दरवाजा बंद देखकर अक्षरा दंग रह जाती है। लेकिन अक्षरा के लिए बड़ी मुसीबत तब खड़ी होती है जब शादी की पहली रात ही अभिमन्यु उसे छोड़ कर चला जाता है। 

Also Read: मुंबई में होगा करण कुंद्रा का अपना ड्रीम हाउस, इतने करोड़ रुपए में एक्टर ने रजिस्टर किया घर 

अभिमन्यु को एक इमरजेंसी मैसेज आता है। एक मरीज की हालत बहुत गंभीर होती है जिसके ऑपरेशन के लिए अभिमन्यु को तुरंत निकलना पड़ता है। शादी की पहली रात ही अक्षरा एकदम अकेली हो जाती है। उसने जो सपने सजाए थे वह शादी की पहली रात पर ही चकनाचूर हो जाते हैं। लेकिन अब अक्षरा के लिए आने वाले दिन और कठोर होंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा शादी के बाद पहली रसोई बनाएगी लेकिन उसका ससुर हर्षवर्धन नया बखेड़ा खड़ा कर देगा। 

Also Read: कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले लीक हुआ हिना खान की ड्रेस का स्केच, डायमंड से लदी ड्रेस में बिखेरेंगी अपना जलवा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा शादी के बाद अपनी पहली रसोई बनाएगी। वह बहुत प्यार से अपने पति के साथ सास-ससुर और सभी परिवार वालों के लिए साबूदाने का खीर तैयार करेगी। लेकिन साबूदाने का खीर खाकर हर्षवर्धन गुस्से से लाल हो जाएगा और अपनी नई बहू की बेइज्जती करने लगेगा। वह बिना कुछ खाए ही घर से जाने लगेगा तभी मंजरी उसे रोकने की कोशिश करेगी लेकिन हर्षवर्धन उसे भी डांट देगा। जिसके बाद हर्षवर्धन और अभिमन्यु आपस में लड़ बैठेंगे। अभिमन्यु को ऊंची आवाज में बात करता देख हर्ष यह कहेगा कि आज अभि ऐसे बात कर रहा है कल अक्षरा भी इस तरह व्यवहार करने लगेगी। बेचारी अक्षरा बिना कुछ किए ही अपने ससुर से डांट खा लेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।