

- ये रिश्ता क्या कहलाता है में 12 साल का बड़ा लीप आ गया है।
- लीप के बाद सीरियल की पूरी स्टारकास्ट बदल चुकी है।
- जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है की फुल स्टारकास्ट डिटेल
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी एक बार फिर नए रंग के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में 12 साल का बड़ा लीप आ गया है। इसी के साथ सीरियल की पूरी स्टारकास्ट बदल चुकी है। अब कुछ चुनिंदा पुराने चेहरों के साथ कई नई चेहरे लीड रोल के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है में चुने जा चुके हैं, जो कि सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है की फुल स्टारकास्ट डिटेल...
हर्षद चोपड़ा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यू के लीड किरदार के साथ हर्षद चोपड़ा की एंट्री हो चुकी है जो कि पेशे से एक डॉक्टर है। हर्षद चोपड़ा को टेलीविजन के पॉपुलर अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने किस देश मेरा है मेरा दिल, तेरे लिये, दिल से दी दुआ, हमसफर, धरमपत्नी, लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे कई हिट टेलीविजन शोज में काम किया है। हर्षद चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में सीरियल ममता से की थी। बाद में हर्षद चोपड़ा ने 2008 से 2010 तक किस देश मेरा है मेरा दिल में प्रेम की मुख्य भूमिका निभाई। साल 2018 में उनको सुपर हिट शो बेपनाह में देखा गया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
प्रणाली राठौड़
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एकबार फिर से लीड किरदार का नाम अक्षरा होगा। इसके लिए प्रणाली राठौड़ को चुना गया है जो कि सीरत, नायरा और अक्षरा की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। प्रणाली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। करियर के शुरूआत में वो कई टेलीविजन विज्ञापनों में नजर आई। उन्हें साल 2018 में सीरियल प्यार पहली बार से टेलीविजन डेब्यू करने का मौका मिला। बाद में वो जात न पूछो प्रेम की सीरियल में लीड रोल प्ले करती नजर आईं। वहीं साल 2020 में प्रणाली को कलर्स चैनल के शो बैरिस्टर बाबू में देखा गया। जिससे उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली।
करिश्मा सावंत
सीरियल में सेकंड लीड एक्ट्रेस करिश्मा सावंत हैं। वो प्रणाली राठौर की बहन के किरदार में नजर आने वाली हैं जिसका ये रिश्ता क्या कहलाता है में नाम आरोही होगा। आरोही एक ग्रे शेड वाला रोल है जिससे ये रिश्ता क्या कहलाता है कहानी में काफी ट्विस्ट आएंगे। ये कार्तिक और सीरत की प्रीमैच्योर बेबी है।
मयंक अरोड़ा
लीप के बाद सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर मयंक अरोड़ा की भी एंट्री हो रही है। मयंक शो में कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव का किरदार निभाएंगे। अभिनेता शो में कायरव का किरदार निभाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मयंक इससे पहले तू सूरज मैं सांझ पियाजी टीवी शो में कनक के भाई की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
शरण आनंदानी
सीरियल में वंश गोयनका की भी नई एंट्री हुई है। इस रोल के लिए अभिनेता शरण आनंदानी को चुना गया है। जो कि पहले हॉन्टेड हिल्स (2020), बॉम्बे बेगम जैसी सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। अब वो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़े वंश की भूमिका निभाएंगे।
स्वर्णा गोयनका
सीरियल में स्वर्णा गोयनका भी रहेंगी। कार्तिक की मां स्वर्णा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई कहानी में नजर आएंगी। स्वर्णा को 12 साल के बाद काफी बदले हुए लुक में देखा जाएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में इन सबके अलावा सचिन त्यागी, अली हसन, स्वागी चिटनिस, विनय जैन, प्रगति मेहरा, अली त्रिवेदी, नीरज गोस्वामी, निहारिका चौकसे और आशीष नय्यर भी अहम भूमिका में हैं।