लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है: बिरला हाउस में होगा जायदाद का ड्रामा! अभिमन्यु का दुश्मन बनेगा उसका भाई नील

Updated May 31, 2022 | 10:17 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में कई ट्विस्ट एक साथ देखने को मिलेंगे। एक तरफ जहां गोयंका हाउस में आरोही की शादी की प्लानिंग चलेगी तो वहीं बिरला परिवार में अभिमन्यु के अडॉप्शन के सच का ड्रामा चलेगा।

Loading ...
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा नया ट्विस्ट।
  • बिरला हाउस में होगा तमाशा।
  • सबके सामने आएगा अभिमन्यु के अडाॅप्शन‌ का राज।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस टीवी सीरियल की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मंजरी सबसे अभिमन्यु के अडॉप्शन का सच छुपाने की कोशिश कर रही है लेकिन जल्द ही सबके सामने इस राज से पर्दा हट जाएगा। इसके साथ इस टीवी सीरियल में अब यह भी देखा जाएगा कि अभिमन्यु का सबसे प्यारा भाई नील उसका ही दुश्मन बन जाएगा। वहीं, गोयंका हाउस में हर कोई आरोही की शादी की प्लानिंग करने लगेगा। 

Also Read: अनुपमा 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: किंजल के बच्चे की होगी मौत तो अपनी बहू को ये अनमोल तोहफा देगी अनुपमा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड्स बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। अक्षरा को यह पता चल गया है कि मंजरी सबसे कुछ छुपा रही है। तभी उसे याद आएगा कि अडॉप्शन पेपर में उसने जिस बच्चे की तस्वीर देखी थी वह अभिमन्यु था ना कि नील। जिसके बाद से अभिमन्यु के अडॉप्शन के सच का ट्रैक शुरू हो जाएगा। कहा जा रहा है कि जब सबके सामने अभिमन्यु के अडॉप्शन का सच आ जाएगा। तब अभि का सबसे प्यारा भाई नील उसका दुश्मन बन जाएगा। अभिमन्यु के अडॉप्शन का सच सामने आने के बाद इस टीवी सीरियल की कहानी और रोचक हो जाएगी।

Also Read: मोहित मलिक को खतरों के खिलाड़ी 12 का ऑफर मिलने पर पत्नी अदिति परेशान, अदाकारा को सता रहा है इस बात का डर

इसके साथ आने वाले एपिसोड में यह भी देखा जाएगा कि अक्षरा की शादी के बाद अब गोयंका परिवार के सभी सदस्य आरोही की शादी की तैयारी में लग जाएंगे। सब कोई आरोही के लिए एक अच्छा लड़का ढूंढना शुरू कर देगा। जैसे ही आरोही को इस बात का पता चलेगा कि उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढा जा रहा है। तब वह बहुत नाराज हो जाएगी। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या आरोही अपने परिवार वालों के पसंद के लड़के से शादी करेगी यह फिर वह अभि को अपना बनाने के लिए नई चाल चलेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।