लाइव टीवी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभिमन्यु ने किया आरोही को सगाई के लिए रिजेक्ट, अब अक्षरा ठुकराएगी अभिमन्यु का प्यार, सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Updated Nov 11, 2021 | 23:04 IST

YRKKH twist Abhimanyu engagement refuses Aarohi: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सगाई के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए गोयनका और बिड़ला परिवार एकसाथ जमा होंगे। अक्षरा और आरोही दोनों स्टेज पर पहुंचेंगी और अभिमन्यु के सामने आएंगी...

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है।
मुख्य बातें
  • अभिमन्यु-अक्षरा की लव स्टोरी अब सीरियल में सबके सामने लाने वाली है।
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में सगाई के लिए गोयनका और बिड़ला परिवार एकसाथ जमा होंगे।
  • अब अभिमन्यु सबके सामने कहेगा कि वह अक्षरा से प्यार करता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शकों को सगाई पार्टी में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। निर्माताओं ने दर्शकों को चौंकाने का फैसला किया है और अभिमन्यु-अक्षरा की लव स्टोरी सबसे सामने लाने का फैसला किया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अभिमन्यु को हाथ में एक अंगूठी लिए धैर्यपूर्वक अपनी होने वाली मंगेतर की प्रतीक्षा करते हुए देखा जाएगा। अभिमन्यु, अक्षरा को देखने के लिए उत्साहित है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में सगाई के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए गोयनका और बिड़ला परिवार एकसाथ जमा होंगे। अक्षरा और आरोही दोनों स्टेज पर पहुंचेंगी और अभिमन्यु के सामने आएंगी। लेकिन इसी वक्त जब आरोही, अभिमन्यु को अंगूठी डालने के लिए अपना हाथ देती है, तो वह अपने दिल की बात का खुलासा करेगा। अभिमन्यु सबके सामने कहेगा कि वह अक्षरा से प्यार करता है, आरोही से नहीं। ये सुनते ही अक्षरा की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

क्या है पूरा मामला
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और आरोही दोनों अभिमन्यु से प्यार करती हैं। लेकिन अभिमन्यु, अक्षरा से प्यार करता है। पिछले एपिसोड में, अभिमन्यु ने उसे यह बताने के लिए बुलाया था कि वह उसके परिवार से मिलने आ रहा है। दूसरी ओर अभिमन्यु ने आरोही से यह भी कहा कि वह उसके परिवार से मुलाकात करेगा।

आरोही यह सोचकर गलती कर देती है कि अभिमन्यु उसके लिए आ रहा है। महिमा को यह भी पता है कि अभिमन्यु के माता-पिता ने दूसरी लड़की आरोही को चुनकर गलती की है क्योंकि वो तो अक्षरा को पसंद करता है लेकिन वो चुप रहेगी।

अक्षरा ठुकराएगी अभिमन्यु का प्यार!
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु ने आखिरकार अक्षरा से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। लेकिन अभिमन्यु की फीलिंग सामने आने के बाद अब एक और सबसे बड़ा ट्विस्ट आएगा। क्योंकि अक्षरा जानती है कि आरोही, अभिमन्यु से प्यार करती है और इसलिए वह उसे उससे छीन नहीं सकती। इस प्रकार अक्षरा अब अभिमन्यु को रिजेक्ट कर देगी। अब क्या वाकई अभिमन्यु और अक्षरा का प्यार पूरा हो पाएगा?
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।