लाइव टीवी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अक्षरा और अभिमन्यू की होगी अरेंज मैरिज, इसबार अरोही बनेगी सीरियल की नई विलेन!

Updated Oct 21, 2021 | 11:14 IST

YRKKH Twist Akshara and Abhimanyu arrange marriage: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही की नई कहानी एक रोमांचक चैप्टर लेकर आने वाली है।

Loading ...
ये रिश्ता क्या कहलाता है।
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अक्षरा की कहानी आगे बढ़ने वाली है।
  • अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही की नई कहानी एक रोमांचक चैप्टर लेकर आने वाली है।
  • इस बार मेकर्स ने लव ट्रायंगल के तड़का लगाने का प्लान किया है।

लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी ट्रैक दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा। सीरियल में अब अक्षरा की कहानी आगे बढ़ने वाली है। ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई अक्षरा जो है वो नायरा और उसकी मां अक्षरा की सटीक रिप्लिका है। इसलिए अब ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल यू टर्न लेने के लिए पूरी तरह तैयार है जहां अक्षरा की हिस्ट्री एकबार फिर से अक्षरा के साथ दोहराते हुए दिखाया जाएगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब अभिमन्यु को अक्षरा से प्यार हो जाता है और उसका परिवार भी अक्षरा को पसंद करता है। कहानी में आगे अब अक्षरा के लिए शादी का प्रस्ताव आएगा। हालांकि अक्षरा ने अभिमन्यु से शादी करने से मना कर दिया। इसका कारण आरोही है। आरोही जो है वो कहानी में अभिमन्यू से प्यार करती है।

अभिमन्यु के लिए अपनी फीलिंग छुपाएगी अक्षरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कहानी आगे कैसे शेप लेती है। क्योंकि अभिमन्यु ने अक्षरा के साथ अपनी लाइफ की कल्पना करना शुरू कर दी है। वो आरोही के साथ अपने भविष्य को नहीं देखता है। अभिमन्यु और अक्षरा अब क्या करेंगे? क्योंकि अक्षरा उसके लिए अपने प्यार की भावना को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही की नई कहानी एक रोमांचक चैप्टर लेकर आने वाली है। कहानी में ट्विस्ट यह है कि नई कहानी असल में बंगाली टीवी सीरियल 'इच्छे नोदी' की रीमेक है। अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही का नया प्रोमो इच्छे नोदी के प्रोमो की तरह है। राजन शाही वास्तव में इस बार ट्रायंगल लव स्टोरी लेकर आए हैं। कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी से एंटरटेनमेंट होगा। अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेम कहानी में आरोही यहां वैम्प हैं और अब यह देखना होगा कि उनकी ट्रायंगल लव स्टोरी में क्या नई चुनौतियां आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।